पिता ने किया था शर्मनाक काम, पुत्री की गुहार पर पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

पढ़ाई करने की जिद पर पिता ने पुत्री की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। इस मामले में पुलिस उसके पिता को गिरफ्तार करने पहुंची। लेकिन पुत्री की गुहार सुनकर पुलिस ने छोड़ दिया।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 11:03 PM (IST)
पिता ने किया था शर्मनाक काम, पुत्री की गुहार पर पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार
पिता ने किया था शर्मनाक काम, पुत्री की गुहार पर पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

सिवान [जेएनएन]। थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द की एक छात्रा को पढ़ाई से रोकने और उसकी पिटाई करने वाले पिता को खुद उसकी पुत्री ने ही पुलिस की गिरफ्तारी से बचा लिया। घटना की सूचना पाकर मैरवा थाना प्रभारी पूनम कुमारी मौके पर पहुंच छात्रा की पिटाई करने वाले पिता को गिरफ्तार करना चाहा लेकिन घायल छात्रा ने अपने पिता को गिरफ्तार नहीं करने की गुहार लगाया। जिसके बाद थानाध्यक्ष ने घायल छात्रा को रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर पुलिस को देख छात्रा का पिता मौके से फरार हो गया। 

बताते चले कि थाना क्षेत्र के सिसवा खुर्द के जयमंगल भगत ने अपनी बेटी की पिटाई इसलिए कर दी कि वह पढऩे की जिद पर अड़ी हुई थी। उसने मध्य विद्यालय शीतलपुर में इस वर्ष आठवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दो माह पूर्व उसकी मां का लंबी बीमारी के कारण देहांत हो चुका है।

थानाध्यक्ष पूनम कुमारी को बताया कि पिता उसकी मां को भी प्रताडि़त किया करता था। आठवीं कक्षा पास करने के बाद वह कक्षा नौ में पढऩे और उच्च शिक्षा के सपने को साकार करने के जिद पर अड़ गई और प्रगति पत्र लाने के लिए विद्यालय चली गई। जब लौटी तो पिता ने डांट फटकार लगाई। नेहा ने पढऩे की जिद कि तो उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी आंख पर चोट आई।

गांव वालों को यह देखकर नागवार लगा। पंचायत बैठा दी गई। ग्रामीणों ने उसके पिता को फटकार लगाई। बेटियों की देखभाल ठीक ढंग से करने को कहा। उधर यह बात धीरे-धीरे फैल गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों से मिली सूचना पर नेहा के घर गई और उसके पिता को गिरफ्तार करना चाहा, लेकिन वह फरार हो गया वहीं बेटी ने यह कहाकि मां का साया तो पहले ही उठ गया पिता के जेल चले जाने से वे अकेली हो जाएगी। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई।

इसके बाद थानाध्यक्ष ने नेहा का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया। उसके नाना भी अस्पताल पहुंचे। नेहा अपने पिता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को तैयार नहीं हुई। इलाज के बाद उसके नाना उसे लेकर अपने घर चले गए। उधर  विद्यालय के वर्ग अध्यापक अजीत कुमार सिंह ने कहा है कि नेहा पढऩे में मेधावी है।उसे आगे की पढ़ाई का मौका मिलना चाहिए। अवसर मिला तो अच्छा करेगी।

यह भी पढ़ें: बिहार दहेज हत्या के मामले में नंबर दो पर, हर आठ घंटे में मारी जाती है एक बेटी

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नेहा पढऩे में तेज है 10 दिन पहले उसके पिता जयमंगल भगत विद्यालय आए थे और नेहा के स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मांग की। साथ ही कहा कि हम चाहते हैं कि नेहा का नामांकन नौ में करा दें ताकि कोई यह नहीं कहने पाए कि उसकी मां मर गई तो पिता पढ़ा न सका। नेहा की पिटाई की सूचना पर उन्हें भी आश्चर्य है। हेडमास्टर ने यह भी कहा कि नेहा अगर कक्षा नौ में पढऩा चाहती है, तो वह उसका नामांकन अपने खर्च पर करा देंगे।

यह भी पढ़ें: मंडप में दूल्हा करने लगा डांस, नाराज दुल्हन ने कहा- भाग यहां से, नहीं करूंगी शादी

chat bot
आपका साथी