परिभ्रमण से बच्चों में होता है बौद्धिक विकास

सिवान। प्रखंड के मध्य विद्यालय दारौंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर एवं अपग्रेड उच्च विद्यालय वै

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 10:39 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 10:39 PM (IST)
परिभ्रमण से बच्चों में होता है बौद्धिक विकास
परिभ्रमण से बच्चों में होता है बौद्धिक विकास

सिवान। प्रखंड के मध्य विद्यालय दारौंदा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर एवं अपग्रेड उच्च विद्यालय वैदापुर विशुनपुरा के बच्चों का जत्था शुक्रवार को परिभ्रमण पर पटना के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल देखने को रवाना हुआ। वर्ग आठवीं के बच्चों को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लालबाबू ¨सह, रवींद्र कुमार एवं अजय कुमार भारती ने झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सरकार की मुख्यमंत्री परिभ्रमण दर्शन योजना बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है। परिभ्रमण के दौरान बच्चों को तारा मंडल, गोलघर, चिड़िया आदि ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। बीईओ अजय कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक स्थल पर परिभ्रमण करने से बच्चों में मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। वर्ग आठवीं के काजल कुमारी, अंजली कुमारी, संजना कुमारी, रूपा कुमारी, निरजला कुमारी, विशाल कुमार, धनंजय कुमार, सचिन कुमार, आदित्य कुमार, सतीश कुमार आदि परिभ्रमण पर गए।

chat bot
आपका साथी