जंक्शन से 348 यात्रियों ने किया सफर, 340 उतरे यात्री

कोरोना संक्रमण के भय से हजारों की संख्या में स्थनीय जंक्शन से रोज यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या दिनोंदिन घट रही है। अब हजार की जगह सैकड़ों में सफर करने वाले व उतरने वाले यात्रियों का आंकड़ा रोज रेलवे को मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:12 AM (IST)
जंक्शन से 348 यात्रियों ने किया सफर, 340 उतरे यात्री
जंक्शन से 348 यात्रियों ने किया सफर, 340 उतरे यात्री

सिवान । कोरोना संक्रमण के भय से हजारों की संख्या में स्थनीय जंक्शन से रोज यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या दिनोंदिन घट रही है। अब हजार की जगह सैकड़ों में सफर करने वाले व उतरने वाले यात्रियों का आंकड़ा रोज रेलवे को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के कारण रेल यात्रा में लोगों ने कमी लाना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जंक्शन पर जब ट्रेन आई तो यात्रा करने वालों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम रही। जंक्शन पर अप डाउन लाइन की चार ट्रेनों का ठहराव रविवार को प्लेटफॉर्म पर हुआ। इसमें से 348 यात्रियों ने सफर तय किया। जबकि करीब 340 यात्री जंक्शन पर उतरे। जिनकी जांच पड़ताल के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिग कर प्लेटफॉर्म में प्रवेश व निकासी कराई गई। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 02566 से 180, 02554 से 136, 02565 से 10, 02553 से 14 से यात्री उतरे। जबकि 02566 से 7, 02554 से 17, 02565 से 216, 02553 से 108 से सफर किए।

chat bot
आपका साथी