भूमि विवाद में मुखिया समेत दस लोग घायल

संसू, नौतन (सिवान) : नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर गाव में मिट्टी भरने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों म

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 05:15 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 05:15 PM (IST)
भूमि विवाद में मुखिया समेत दस लोग घायल

संसू, नौतन (सिवान) : नौतन थाना क्षेत्र के शाहपुर गाव में मिट्टी भरने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें मठिया पंचायत के मुखिया गोव‌र्द्धन बैठा, सुमन बैठा, किरण देवी, लक्ष्मी देवी, अनिल बैठा, हीरामती देवी समेत पांच लोग घायल हो गए। वही दूसरे पक्ष के देवंती देवी, हरेन्द्र दुबे, प्रवीन दुबे समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इधर डाक्टरों ने मुखिया गोव‌र्द्धन बैठा एवं सुमन बैठा की स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस मामले के जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी