होमगार्ड जवानों ने किया एसपी का घेराव

जासं, सिवान : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं संघ का आंदोलन 14 वें दिन जारी रहा। जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह की

By Edited By: Publish:Thu, 28 May 2015 05:58 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 05:58 PM (IST)
होमगार्ड जवानों ने किया एसपी का घेराव

जासं, सिवान : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं संघ का आंदोलन 14 वें दिन जारी रहा। जिलाध्यक्ष परशुराम सिंह की अध्यक्षता में होमगार्ड के जवानों ने समाहरणालय पर प्रदर्शन करते हुए एसपी का घेराव किया। इसके बाद धरने पर बैठ सरकार विरोधी नारे लगाए। जवानों ने मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

मालूम हो कि जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने नेतृत्व में गुरूवार को होमगार्ड जवान जेल कैंपस से प्रदर्शन करते हुए निकले। इसके बाद नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक का घेराव कर धरने पर बैठ गए। श्री सिंह ने कहा क मांगे पूरी नहीं हुई तो 30 मई को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जिला सचिव शिवजी प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष सीताराम यादव, अमरेन्द्र कुमार सिंह, संगठन सचिव कन्हैया चौधरी, सुधीर कुमार प्रसाद, मो. मुस्लिम, कार्यालय सचिव बैरिष्टर यादव, भगवान सिंह, राम प्रवेश बर्नवाल, अरविंद ओझा, दिलनवाज अहमद, मो. किताबुद्दीन, अली हसन, सत्येन्द्र कुमार मिश्र, नेयाज अहमद, जयराम हरिजन, विक्रमा सिंह, राज किशोर सिंह, अशोक सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, हरेन्द्र यादव, हरेराम यादव, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य गृह रक्षक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी