पर्वो व पैक्स चुनाव को ले डीएम ने की बैठक

जासं, सिवान : जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को विभिन्न प्रखंडों के सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्

By Edited By: Publish:Tue, 28 Oct 2014 01:06 AM (IST) Updated:Tue, 28 Oct 2014 01:06 AM (IST)
पर्वो व पैक्स चुनाव को ले डीएम ने की बैठक

जासं, सिवान : जिला पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सोमवार को विभिन्न प्रखंडों के सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने छठ व मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराते हुए महाराजगंज के 77 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव की संपन्न कराने की रणनीति बनाई।

डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी विकास वर्मन ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पर्व को ले प्रत्येक छठ घाट पर बैरिकेडिंग के साथ-साथ भीड़ मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाय। इसके लिए प्रत्येक घाट पर मंच की व्यवस्था के साथ माइकिंग की भी व्यवस्था की जाय। वहीं नदी तट पर गोताखोरों व वालेटियर की तैनाती की जाय। साथ ही छठ पर्व को ले नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जिसका नम्बर 06154-243704 है। इसके बाद मुहर्रम पर्व को ले दोनों पदाधिकारियों ने सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक करने पर जोर दिया। उन्होंने इस बैठक में सभी वर्गो को बुलाने पर भी जोर दिया। साथ ही लाइसेंस जारी करते हुए रुट चार्ट भी बनाने को कहा। इसके बाद महाराजगंज में दूसरे चरण के तहत लगभग 77 पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को ले जोनल, सुपर जोनल व सेक्टर दंडाधिकारी की तैनाती की। उन्होंने बताया कि संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी जोनल दंडाधिकारी, एडीएम व एसडीपीओ महाराजगंज को सुपर जोनल व विभिन्न प्रखंडों के सीओ को दंडाधिकारी के रुप में तैनात किया। साथ ही स्थानीय प्रशासन के जिम्मे सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। इस मौके पर एसडीओ दुर्गेश कुमार, मनोज कुमार, एसडीपीओ महाराजगंज अवकाश, एसडीओ महाराजगंज मनोज कुमार सहित सभी प्रखंडों के सीओ, बीडीओ व थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

छठ पर्व के दिन शहर में वाहनों के आने-जाने पर रोक

छठ पर्व के दिन घाटों पर जाने के लिए उमड़ने वाली भीड को देखते हुए बुधवार से ही बड़े वाहनों के अलावा चार पहिया वाहनों के भी आने-जाने पर रोक रहेगी। वहीं छठ घाटों पर व्रतियों के लाने वाले वाहनों को खड़ा करने के लिए जेपी चौक स्थित वीएम मध्य विद्यालय व गोपालगंज मोड़ स्थित राजेन्द्र को चिह्नित किया गया है। जहां वाहन खड़ा किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी