जिला पार्षद विनोद दुबे विप चुनाव मैदान में

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 01:54 AM (IST)
जिला पार्षद विनोद दुबे विप चुनाव मैदान में

जासं, सिवान : सिवान विधान परिषद के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए रघुनाथपुर से निर्वाचित जिला पार्षद विनोद कुमार दुबे ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे पहले भी एक टर्म के लिए जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। नामांकन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा कि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है। पंचायत से लेकर जिला स्तर तक चयनित सदस्यों को सम्मान नहीं मिला जो उन्हें मिलना चाहिए। उनकी प्राथमिकता एवं प्रतिबद्धता स्थानीय निकाय सदस्यों का मान सम्मान बढ़ाना और उनका अधिकार सुनिश्चित करना होगा। इस अवसर पर उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी