पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी गहमागहमी

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 01:54 AM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 01:54 AM (IST)
पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी गहमागहमी

जासं, सिवान : शनिवार को जिले में पैक्स चुनावों के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही जिले में पैक्स चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। सूची प्रकाशन के अंतिम दिन तक प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक कई प्रखंडों के मतदाता सहित पैक्स अध्यक्ष मतदाता सूची से गायब नामों को जोड़ने के लिए चक्कर काटते रहे। बावजूद इसके मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। खबर है कि दावों और आपत्तियों का पूरी तरह निस्तारण नहीं हो पाया है जिससे लोगों में आक्रोश है। सरकार की ओर से जो घोषणा की गई थी, उसके मुताबिक पैक्सों का चुनाव इसी सूची पर होने की उम्मीद है। शनिवार की शाम तक कई प्रखंडों में मतदाता सूची से गायब नामों को जोड़ने के लिए लोग निर्वाचन आयोग एवं प्राधिकार की शरण में जाने की बात कहते देखे गए। दिख रहे हैं। पूरे राज्य में पैक्स चुनाव छह चरणों में हो रहे हैं जिसमें सिवान जिले में आखिरी तीन चरणों में पैक्स चुनाव की होने का कार्यक्रम तय है।

कहां कब होगा चुनाव :

चौथा चरण : मतदान : 14 अक्टूबर - बसंतपुर, भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज, गोरेयाकोठी, महराजगंज, दारौंदा।

पांचवा चरण : मतदान- 15 अक्टूबर- गुठनी, दरौली, मैरवा, नौतन, जीरोदई, आंदर,

छठा चरण : मतदान 19 अक्टूबर : सिवान सदर, बड़हरिया, पचरुखी, हुसैनगंज, सिसवन, रघुनाथपुर, हसनपुरा

ये है चुनाव कार्यक्रम :

चौथा चरण : नामांकन 22 से 25 सितम्बर तक, नामांकन पत्रों की जांच 26 सितम्बर, नाम वापसी 27 सितम्बर, मतदान 13 अक्टूबर, मतगणना 14 अक्टूबर।

पांचवां चरण :

नामांकन 24 से 27 सितम्बर, नामांकन पत्रों की जांच 29 सितम्बर, नाम वापसी 30 सितम्बर, मतदान 15 अक्टूबर, मतगणना 16 अक्टूबर।

छठा चरण : नामांकन 29 से 30 सितम्बर, नामांकन पत्रों की जांच 9 अक्टूबर, नाम वापसी 10 अक्टूबर, मतदान 19 अक्टूबर, मतगणना 20 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है।

ये हैं नोडल पदाधिकारी :

जिले में पैक्स चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने विभिन्न कोषांगों का गठन किया है। पैक्स चुनाव से संबंधित कार्याें का ससमय निष्पादन के लिए कोषांग में नोडल पदाधिकारी के रूप में जिले के कई पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है जिसमें कार्मिक कोषांग के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी अंसार अहमद, परिवहन कोषांग के लिए डीआरडीए के निदेशक कुमार राम अनुज, पश्चिम कोषांग के लिए जिला एमडीएम प्रभारी देवेन्द्र कुमार दर्द, सामग्री कोषांग के लिए वरीय उप समाहत्र्ता रवीन्द्रनाथ चौधरी, आदर्श आचार संहिता कोषांग के लिए जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल, अभ्यर्थी आय-व्यय कोषांग के लिए वाणिज्य कर उपायुक्त कमलाकांत चौधरी, प्रेक्षक कोषांग के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजकुमार यादव, विधि व्यवस्था कोषांग के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी बिंदा प्रसाद, मीडिया कोषांग के लिए डीपीआरओ दिनेश कुमार, कम्युनिकेशन प्लान कोषांग के लिए उप समाहत्र्ता गौतम कुमार, विधिक एवं निर्वाचन कोषांग के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, डीसीओ शशिभू्षण कुमार, बज्रगृह कोषांग के लिए कोषागार पदाधिकारी सिवान, बैलेट पेपर कोषांग के लिए पीडीडी शंकर झा, हेल्प लाइन, शिकायत अनुश्रवण कोषांग के लिए वरीय उप समाहत्र्ता पूनम कुमारी, नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किए गए हैं। इन लोगों के साथ संबंध पदाधिकारियों एवं सहायक अनुसेवी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी