मेराज बने जिला कांग्रेस पंचायती राज कमेटी के अध्यक्ष

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 07:53 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 07:53 PM (IST)
मेराज बने जिला कांग्रेस पंचायती राज कमेटी के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, सिवान : प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज विभाग के अध्यक्ष सिद्धनाथ राय ने जिले में पंचायती राज विभाग का गठन कर दिया है। श्री राय ने मेराज अहमद को जिला कांग्रेस पंचायती राज विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने मो. बसीरूद्दीन, टुनटुन मांझी, रामावती देवी, बलिराम सिंह, सैयद शमीम अख्तर, अभिराम पांडेय, जब्बार हुसैन, अशोक तिवारी को उपाध्यक्ष पद पर तथा हिमांशु कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। कमेटी में एहिया खान, अली अब्बास, गुंजन प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, जमीरूदीन अंसारी, अनिल ओझा, सोनेलाल, जैगम अली, डा. बीके बिहारी, जग्रनाथ सिंह, रामसूरत राम, नबी रसूल अंसारी को महासचिव तथा गणेश शाही, बीबी खोदेजा, कृष्णा साह, मो. बसीर, जर्नादन गिरि, राजनारायण यादव, मो. दानिश, मो. बदरुजमा, सिया देवी, मो. सालेह, मुन्ना प्रसाद, मो.जमशेद, रिजवानुल्लाक हो सचिव मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त राजेन्द्र राम, दूधनाथ प्रसाद, घनश्याम दुबे, अनिरुद्ध गोढ़, मुन्ना प्रसाद, हीरा राम को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।

chat bot
आपका साथी