नीतीश कुमार के संदेश को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

सीतामढ़ी। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हितनारायण उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 11:48 PM (IST)
नीतीश कुमार के संदेश को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता
नीतीश कुमार के संदेश को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

सीतामढ़ी। विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हितनारायण उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुआ। अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी कवीन्द्र कुशवाहा व संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह ने किया। राष्ट्रीय महासचिव रवीन्द्र कुमार सिंह ने सीएम के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने कहा कि सीएम का संकल्प सुदृढ़ समाज का निर्माण करना है। पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा व राजेश चौधरी ने कहा कि यहां के सम्मेलन से अन्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। सभा को स्थानीय विधायक सुनीता सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान व संजय मालाकार ने भी संबोधित किया। मौके पर राजकिशोर कुशवाहा,किरण गुप्ता, संगीता सिंह, लालबाबू पासवान, चंदौली पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, रामप्रवेश भगत, मुमताज, रामदयाल यादव, जितेन्द्र झा, परमानंद सिंह कुशवाहा, नरेश पासवान, नन्हे सिंह आदि थे। रीगा में सांगठनिक सम्मेलन

रीगा, संस: बलभद्र उच्च विद्यालय बभनगामा के परिसर में रीगा विधानसभा जदयू कार्यकर्ताओं का सांगठनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए। पूर्व सांसद नवल किशोर राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनहितकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार सभी बूथों पर करने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि रविद्र कुमार सिंह ने जदयू को मजबूत करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव की तैयारी में रीगा विधानसभा के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह जागरूक होने का आह्वान किया। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह ने नीतीश कुमार के जल जीवन हरियाली एवं बिजली के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। सम्मेलन को जदयू के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय कुमार, जिला संगठन प्रभारी संजय मालाकार, विधानसभा प्रभारी अवध बिहारी प्रसाद, प्रदेश महासचिव बबलू मंडल, हिमराज राम, शंकर बैठा आदि थे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष कैलाश बिहारी मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी