देश को जोड़ेगा हम हिंदुस्तानी अभियान

सीतामढ़ी। सीएए एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ लोगों के बीच अभियान चलाने के लिए सीतामढ़ी संघर्ष समिति हम हिंदुस्तानी का आयोजन कर रही है। इसके अंतर्गत जिले में विभिन्न स्तरों पर जन अभियान चलाने का निर्णय किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 12:14 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:13 AM (IST)
देश को जोड़ेगा हम हिंदुस्तानी अभियान
देश को जोड़ेगा हम हिंदुस्तानी अभियान

सीतामढ़ी। सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ लोगों के बीच अभियान चलाने के लिए सीतामढ़ी संघर्ष समिति हम हिंदुस्तानी का आयोजन कर रही है। इसके अंतर्गत जिले में विभिन्न स्तरों पर जन अभियान चलाने का निर्णय किया गया है। इस क्रम में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को संविधान की प्रति भेजी जाएगी। मेहसौल चौक स्थित यासीन मंजिल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सीतामढ़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि किसी भी कीमत पर समाज को बंटने नहीं दिया जाएगा। संविधान की मूल भावना से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समिति ने निर्णय किया है कि इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए और अभियान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत एक लाख लोगों को तिरंगा देने के साथ ही संविधान की प्रस्तावना की 5 लाख प्रतियां लोगों में वितरित की जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, अफरोज आलम, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार यादव, तौकीर अनवर, पप्पू कुमार, नसीम अहमद, एडवोकेट रिजवी अनवर, सैफुल्लाह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी