अनियंत्रित बोलेरो झोपड़ी में घुसी, एक की मौत एक घायल

परिहार-सुरसंड सड़क में थाना क्षेत्र के झपहा मोड़ के समीप मंगलवार को बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर रामचंद्र ठाकुर की झोपड़ी में घुस गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 12:45 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 12:45 AM (IST)
अनियंत्रित बोलेरो झोपड़ी में घुसी, एक की मौत एक घायल
अनियंत्रित बोलेरो झोपड़ी में घुसी, एक की मौत एक घायल

सीतामढ़ी। परिहार-सुरसंड सड़क में थाना क्षेत्र के झपहा मोड़ के समीप मंगलवार को बरात से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर रामचंद्र ठाकुर की झोपड़ी में घुस गई। इस घटना में रामचंद्र की पुत्री पुनीता कुमारी (15) एवं गुड़िया कुमारी (12) गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए सीतामढ़ी ले जाने के क्रम में गुड़िया की मौत हो गई। जबकि, पुनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने चालक बेला थाना क्षेत्र के सौरभर गांव निवासी दीपक कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया। मुआवजे के लिए जमकर हंगामा किया। प्रभारी थानाध्यक्ष लाइक अहमद ने जाम समाप्त कराने के लिए लोगों को समझाया। लेकिन वे नहीं माने। बीडीओ संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री दुर्घटना अनुदान योजना के तहत स्वजन को तत्काल 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। आपदा के तहत मिलने वाले लाभ का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वहीं मुखिया सुधीर कुमार सिंह ने कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार रुपये नकद दिए। बराती बोलेरो सुरसंड से परिहार की ओर आ रही थी। झपहा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बोलोरो रामचंद्र ठाकुर के घर में घुस गई। घर में खाना बना रही पुनीता एवं गुड़िया इसकी चपेट में आ गई। बोलेरो में सवार लोग भाग निकले। जबकि, चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। लोगों ने घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी