सेवानिवृत्त नाजिर बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती

मेजरगंज प्रखंड कार्यालय से सेवानिवृत्त नाजिर रामजपन राय को बेहोशी की हालत में गुरुवार की देर शाम सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Apr 2017 12:47 AM (IST) Updated:Fri, 28 Apr 2017 01:09 AM (IST)
सेवानिवृत्त नाजिर बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती
सेवानिवृत्त नाजिर बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती

सीतामढ़ी। मेजरगंज प्रखंड कार्यालय से सेवानिवृत्त नाजिर रामजपन राय को बेहोशी की हालत में गुरुवार की देर शाम सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानिकचक गांव निवासी राय छह माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे और मेजरगंज प्रखंड कार्यालय स्थित सरकारी आवास भी उनके जिम्मे था। बताया गया कि गुरुवार की शाम उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया था। स्थानीय लोगों ने किवाड़ तोड़ कर आवास से बाहर निकाला तथा इलाज के लिए मेजरगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत में सुधार जारी है। बताते हैं कि सेवानिवृत्ति के बावजूद राय ने अभी पूरी तरह अपना प्रभार नहीं सौंपा था। प्रभार सौंपने के लिए ही मेजरगंज आए थे। शाम में एक व्यक्ति बहुत देर तक दरवाजा खटखटाता रहा। लेकिन, नहीं दरवाजा नहीं खोलने पर दूसरे लोगों को सूचना मिली। मेजरगंज सीओ अमरनाथ चौधरी ने बताया कि रामजपन राय आज प्रभार सौंपने के लिए यहां आए थे। वे बैठक में थे। इस दौरान राय के बीमार होने की सूचना मिलने पर दो कर्मचारियों को भेजा गया। हालत में सुधार नहीं होने पर मेजरगंज रेफरल अस्पताल से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी