सामाजिक सौहार्द के मूल्य पर राजनीति ¨नदनीय

सामाजिक सौहार्द के मूल्य पर राजनीति ¨नदनीय है। किसी भी सभ्य समाज को यह स्वीकार्य नहीं हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 12:47 AM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 12:47 AM (IST)
सामाजिक सौहार्द के मूल्य पर राजनीति ¨नदनीय
सामाजिक सौहार्द के मूल्य पर राजनीति ¨नदनीय

सीतामढ़ी । सामाजिक सौहार्द के मूल्य पर राजनीति ¨नदनीय है। किसी भी सभ्य समाज को यह स्वीकार्य नहीं हो सकता है। लोकतंत्र पर यह घातक प्रहार है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुध्न साहु ने शहर के एक होटल में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना को एक सोची समझी साजिश बताते हुए कहा कि इस प्रकार की घटना के लिए सरकार दोषी है। सरकार विकास के मुद्दों से ध्यान बटाने के लिए इस प्रकार की घटना को हवा दे रही है। सरकार समाजिक सौहार्द, शिक्षा, रोजगार के मुद्दों के साथ ही अपराध नियंत्रण में विफल है। निर्दाेष को फंसाने की कवायद जारी है जिसके कारण लोगों में आक्रोश है। वे सामाजिक सौहार्द को किसी भी हालात में बिगड़ने नहीं देंगे। समय रहते निर्दोषों को मुक्त नहीं किया गया और दोषी को कटघरे में नहीं लाया गया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी। उन्होंने यहां के निवासियों को इस हालात में भी संयम और धैर्य के साथ सौहार्द बरकरार रखने के लिए धन्यवाद दिया। कहा, सौहार्द बिगड़ने की स्थिति में सबसे ज्यादा हानी स्थानीय लोगों को ही होती है। उन्होंने लोगों को अमन और शांति के साथ जीवन बसर करने की अपील की। कहा कि वे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आगामी चुनाव में प्रदेश में पार्टी भाग लेगी या नहीं इस सबंध में पार्टी 15 दिसंबर को घोषणा करेगी। वे चुनाव में शामिल होने के लिए गठबंधन अथवा स्वतंत्र रूप से दोनों ही स्थिति का विकल्प रखेंगे। मौके पर हाजी मंसूर अहमद खान, सोहन बैठा, धीरज कुमार, नागेश्वर महतो, मो. अनिस, कृष्णा किशोर, संतोष यादव, रकीम सिद्दीकी, भवेश शर्मा, अजय गोयल, विजय यादव,विमल जायसवाल, विकास जायसवाल व भिखारी शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी