देव दीपावली पर दीपों से रोशन हुई मां जानकी जन्मभूमि, शहर से गांव-कस्बों तक मनी दिवाली

सीतामढ़ी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 11:42 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 11:42 PM (IST)
देव दीपावली पर दीपों से रोशन हुई मां जानकी जन्मभूमि, शहर से गांव-कस्बों तक मनी दिवाली
देव दीपावली पर दीपों से रोशन हुई मां जानकी जन्मभूमि, शहर से गांव-कस्बों तक मनी दिवाली

सीतामढ़ी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। दैनिक जागरण की अपील पर शहर से गांव-कस्बों तक नदी व तालाब के तट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। ऐसे लगा पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर स्वर्ग से देवतागण व तारे भी मानों जमीं पर उतर आए हों। मां सीता की प्राकट्य भूमि सीतामढ़ी में उतर आए हों। यूं रोशन हुए नदी व सरोवरों के घाट की अछ्वुत नजारा मन मोहने लगे। इस भव्य उत्सव की तस्वीरें देखकर हर कोई देव दिपावली का जश्न मनाता रहा। रंग- बिरंगी रोशनी से नहाता वातावरण सचमुच अछ्वुत नजारा पेश कर रहा था। लक्ष्मणा नदी घाट, पुनौराधाम सीता कुंड, जानकी स्थान जानकी मंदिर उर्विजा कुंड, परिहार के मरहा नदी तट सहित विभिन्न जलाशयों व स्थानों पर देव दीपावली मनाई गई। लक्ष्मणा गंगा नदी तट पर श्री सीता जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद, विश्व हिदू परिषद,, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन वेटरेंस इंडिया, परशुराम सेना, जानकी शक्ति महिला मंच, ध्वज पर्यावरण दहेज उन्मूलन जन चेतना समिति एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दीप जलाकर देव दीपावली मनाई। वही, भाजयुमो की ओर से जानकी स्थान जानकी मंदिर उर्विजा कुंड पर 501 दीप जलाए गए। जबकि भाजपा विधायक डॉ.मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में मां जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम जानकी मंदिर स्थित सीता कुंड पर 1100 दीप जलाए गए। विधायक डॉ.मिथिलेश ने मां जानकी जनमभूमि के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। कहा कि देव दीपावली का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है।दीप का प्रकाश पर्व ब्रह्म स्वरूप है। दीप की ज्योति हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाएगी। मौके पर युवा जदयू प्रमंडलीय प्रभारी राहुल कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार झा, सुधीर कुमार सिंह, श्रवण कुमार, रामबाबू मरांडी, अमन कुमार सिंह, चुन्नू सिंह, रामकुमार आदि शामिल थे। बथनाहा के शिवनगर में लक्ष्मणा नदी घाट पर दीपोत्सव

बथनाहा प्रखंड के शिवनगर लक्ष्मणा नदी के तट पर विश्व हिदू परिषद के द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 1000 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई गई। इसमें विश्व हिदू परिषद प्रांत सह मंत्री अरविद झा, मदन झा, ईश्वर नारायण दास, धरखन साहनी, मनु सिंह, पप्पू भगत, रूप लाल सहनी आदि शामिल हुए।

श्री सीता जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद्सी ने सीता घाट पर जलाया दीप

श्री सीता जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद् द्वारा देव दीपावली सीता घाट पर मनाई गई। अभिषेक मिश्र के नेतृत्व में श्री राम जानकी शरण, अखिलेश झा, राजू, प्रकाश, श्याम, पंडित राकेश आदि ने देव दीपावली मनाई गई। परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष हर्ष वर्धन मिश्रा के नेतृत्व में लक्ष्मण नदी तट पर दीप जलाकर प्रार्थना की गई। मौके पर राजन चौधरी,सनी मिश्रा,कुश मिश्रा,राजन मिश्रा,ऋषि झा,नीसान्त,अर्जुन झा,प्रभात झा,अनमोल झा,ऋतुल झा,प्रिन्स तिवारी,किसन पांडे,अवीशेक झा आदि शामिल हुए। लक्ष्मणा गंगा आरती का आयोजन राम घाट पर ध्वज पर्यावरण दहेज-उन्मूलन जन चेतना समिति के अध्यक्ष आग्नेय कुमार, के नेतृत्व में किया गया। इसमें सह सचिव ऋतुल झा,उपाध्यक्ष राहुल शांडिल्य एवं जानकी शक्ति महिला मंच के अध्यक्ष नीरा गुप्ता उपस्थित रहीं।

वैदेही क्लब ऑफ सीतामढ़ी ने क्लब में मनाया दीपोत्सव

वैदेही क्लब ऑफ सीतामढ़ी ने भी दीपोत्सव कर देवताओं से जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अध्यक्ष माला भावसिका, सचिव दीप्ति सरकार, कोषाध्यक्ष माया भावसिका, डॉ. ज्योति सुन्दरका, मधु राजगढि़या, बबिता देवी, उषा भावसिका, सविता अग्रवाल, निधि भावसिका, निमिषा ड्रोलिया, अंजू रुंगटा उपस्थित थी।

भाजयुमो की ओर से उर्विजा कुंड पर मनी देव दीपावली

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जानकी स्थान के उर्विजा कुंड पर देव दीपावली मनाई गई। जिला अध्यक्ष रणवीर आनंद राहुल के नेतृत्व में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जय किशोर साह, जिला महामंत्री वीरू कुमार, जिला मंत्री गगन देव यादव, जिला प्रवक्ता नवीन कुशवाहा, ज्योति शर्मा, पंकज कुमार, निखिल कुमार, मिटू कुमार, हिमालय कुमार, निखिल मिश्रा, नगर महामंत्री रंजन कुमार, गोलू कुमार हरी शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने दीप जलाए। परिहार के पकड़िया गांव मरहा नदी तट पर 1001 दीप जले

परिहार प्रखंड के पकड़िया गांव मरहा नदी तट पर दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। अभाविप जिला संयोजक आयुष आयु आदित्य के नेतृत्व में मुखिया पति मकेश्वर यादव, पंसस सावित्री देवी, प्रेमशंकर कुमार, रामवीर कुमार, विपिन शर्मा, सुशील कुमार यादव, पप्पू ठाकुर, सुधीर कुमार, विक्रम कुमार, विकास राम आदि ने दीप जलाए।

chat bot
आपका साथी