मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान आज से

मिजिल्स उन्मूलन और कंजेनाइटल रुबेला ¨सड्रोम पर नियंत्रण के लिए जिले में मंगलवार से मिजिल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 01:23 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 01:23 AM (IST)
मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान आज से
मिजिल्स रुबेला टीकाकरण अभियान आज से

सीतामढ़ी। मिजिल्स उन्मूलन और कंजेनाइटल रुबेला ¨सड्रोम पर नियंत्रण के लिए जिले में मंगलवार से मिजिल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान शुरू होगा। इसके तहत 9 माह के बच्चों से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। शहर स्थित नगरपालिका मवि में डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह अभियान की शुरूआत करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कुल 1153208 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह की टीकाकरण के बाद बच्चों को प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा। अभियान के लिए 243 टीकाकर्मी की टीम बनाई गई है। तीन टीम पर एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। अभियान की सफलता के लिए शिक्षक, सेविका, आशा, एएनएम और चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है। डीएम डॉ. रणजीत कुमार ¨सह ने आम जनता से अभियान को सफल बनाने की अपील की है। कहा हैं कि अभिभावक हर हाल में अपने बच्चे को मिजिल्स रुबेला का टीका लगवाए। इस अभियान का मकसद साल 2020 तक भारत को मिजिल्स उन्मूलन और कंजेनाइटल रुबेला ¨सड्रोम पर नियंत्रण करना है। डीएम ने कहा है कि खसरा-रूबेला टीका पूरी तरह से सुरक्षित है, इसका कोई दुष्प्रभाव नही होता है। डीएम ने बताया कि टीका देने के उपरांत सभी बच्चे को उसी समय टीका प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। सीएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि इस अभियान के तहत 95 फीसद बच्चों का आच्छादन करना है। यह टीका जिले के सभी स्कूलों, सामुदायिक भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ केंद्रों व मदरसों आदि पर लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी