चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन का आयोजन

चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से श्री चित्रगुप्त मंदिर डुमरा के प्रांगण में अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में संस्था के सचिव कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 12:16 AM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 12:16 AM (IST)
चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन का आयोजन
चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन का आयोजन

सीतामढ़ी। चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से श्री चित्रगुप्त मंदिर डुमरा के प्रांगण में अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में संस्था के सचिव कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि नरकटियागंज की पूर्व विधायक रश्मि वर्मा थीं। समारोह में सैकड़ों चित्रांश परिवार के लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा होली की शुभकामना दी। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने कहा कि होली आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। इससे दिलों की दूरियों कम होती है। कार्यकम में अखलेन्द्रनाथ वर्मा, कृष्णनंदन श्रीवास्तव,सुबोध कुमार, विवेका श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, मोहनीश रंजन, शंकर प्रसाद, संजय कुमार वर्मा,संजय लाल कर्ण, सुनील श्रीवास्तव, अशोक कुमार,सत्यप्रकाश, पंकज कुमार,पप्पू ,प्रभात कुमार, वार्ड पार्षद रंजीत कुमार, लोजपा युवा अध्यक्ष गुंजन श्रीवास्तव, अमिताभ गुंजन, राजन कुमार, अमन श्रीवास्तव,आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी