जम कर बरसे बादल,ओले भी गिरे

इलाके में थम-थम कर, लेकिन जम कर बरसे बादल। बादलों की बौछार से इलाका पानी-पानी हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 11:29 PM (IST)
जम कर बरसे बादल,ओले भी गिरे
जम कर बरसे बादल,ओले भी गिरे

सीतामढ़ी। इलाके में थम-थम कर, लेकिन जम कर बरसे बादल। बादलों की बौछार से इलाका पानी-पानी हो गया। बथनाहा समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे। जबकि परिहार में बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की परेशानी बढ़ गई है, जबकि जलजमाव और कीचड़ ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली गुल है। इलाके में गुरुवार की आधी रात तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। शुक्रवार को भी पूरे दिन रूक-रूक कर बारिश होती रहीं। पूरा दिन आसमान बादलों से पटा रहा। वहीं शीतल हवाएं बहती रही। देर रात कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। जबकि शनिवार की सुबह जिले में जम कर बारिश हुई। आसमान काले बादलों से पट गया। दिन में ही रात का मंजर दिखा। तकरीबन डेढ़ घंटे तक बारिश होती रही। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत ली। इधर, इस बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं किसानों की परेशानी बढ़ गई है। वार्ड 12 में जलजमाव से परेशानी

सीतामढ़ी : इलाके में हुई बारिश के बाद शहर से लेकर गांव तक की सड़कें कीचड़ से सन गई है। शहर के वार्ड 12 में सड़क पर जलजमाव से आवागमन प्रभावित हुआ है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाइक चालक और पैदल चलने वाले लोगों के लिए कीचड़ से सनी सड़कें हादसे की वजह बन रही है। उधर, बारिश के बाद डुमरा समेत कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान है। बारिश के चलते बिजली गुल

सीतामढ़ी : इलाके में बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली गुल हो रही है। गुरुवार से जारी बारिश के बाद इलाके के लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिल रही है। शनिवार की सुबह हुई बारिश के बाद जिले के कई इलाकों से बिजली गुल हो गई है। लिहाजा लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ठनका गिरने से महिला की मौत

परिहार (सीतामढ़ी): प्रखंड के खैरवा मुसहरी टोला निवासी राजेश्वर सदा की 46 वर्षीय पत्नी फुल तारा देवी की मौत ठनका गिरने से हो गई। शनिवार की सुबह आई बारिश के दौरान फुलतारा देवी अपने घर के बरामदे पर बैठी थी। इसी बीच तेज आवाज के साथ घर पर ठनका गिरा। जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सीओ राजीव रंजन ने इसकी पुष्टि की है। बताया है कि घटना की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार साह को भेजा गया था। लेकिन परिजननों ने पोस्टमार्टम और प्राथमिकी दर्ज कराने से इन्कार कर दिया।

इलाके में हुई ओलावृष्टि, किसान परेशान

बथनाहा (सीतामढ़ी), संस: इलाके में हुई बारिश से कुछ फसलों को फायदा तो कुछ फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि कुछ इलाकों में शुक्रवार की रात हुई ओलावृष्टि ने फसलों को बर्बाद कर किसानों की कमर तोड़ दी है। प्रखंड के प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर, कोदबारा, छौरहिया व डायनकोठी सहित दर्जनों गांवों की ध्वस्त सड़कों पर कीचड़ और जलजमाव ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। वाहनों के परिचालन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि वही पैदल चनला भी मुश्किल हो रहा है। उधर, इलाके की टूटी सड़कों की मरम्मत व जल निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण कई टोलों- मोहल्लों में कीचड़ और जलजमाव परेशानी का कारण बन गया है। ग्रामीण राम बाबू राय, वार्ड सदस्य आकाश राय, जगन्नाथ राम, छोटेराम, कैलाश पासवान, विनय ¨सह व मुन्ना झा आदि ने बताया कि बीते वर्ष बरसात पूर्व इन सड़कों की मरम्मत के लिए मुखिया से लेकर सांसद और विधायक तक से गुहार लगाई, लेकिन सिवाए आश्वासन कुछ नहीं मिला। बोखड़ा में गिरे ओले

बोखड़ा (सीतामढी), संस: प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को तेज बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई। इसके चलते तेलहन और दलहन फसलों को नुकसान पहुंचा है। ओला गिरने से कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए है। शनिवार की शाम ओला वृष्टि से प्रखंड के पोखरैरा, बनौल, चकौती पंचायत के मेहदेई चौक के अलावा कई गांवों में तेज बारिश के साथ ओला वृष्टि हुई। चकौती पंचायत के मुखिया ललित कुमार चौधरी औरवार्ड सदस्य भरोसी सहनी ने बताया की शनिवार को हुई ओला वृष्टि से रबी फसलों के अलावा एस्बेस्ट्स वाली घरों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को मिले मुआवजा

सीतामढ़ी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने ओलावृष्टि से हुई फसलों की बर्बादी और इससे उत्पन्न किसानों की परेशानी पर ¨चता जताई है, साथ ही डीएम से अविलंब किसानों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि परिहार, सुरसंड, बथनाहा और सोनबरसा में ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हुई है। उन्होंने डीएम ने उक्त प्रखंडों का दौरा कर रब्बी फसलों की स्थिति का जाएजा लेने और ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी