बिहार: भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी में भूमि विवाद मामले में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार देर रात की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Mon, 04 Jun 2018 08:31 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 11:09 PM (IST)
बिहार: भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या
बिहार: भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या
सीतामढ़ी [जेएनएन]। भूमि विवाद मामले में एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले के सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक संपत्ति विवाद में सौतेले भाईयों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार देर रात की है। 

घटना सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाने के बंचौरी गांव की है, जहां रविवार की देर रात  सौतेले भाईयों अपने सगे पिता और सौतेली मां और अपने दो भाईयों की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की तहकीकात की जा रही है।  

लोगों के मुताबिक घटना के बाद सभी शव सदर अस्पताल के ही मुख्य सड़क पर लावारिश अवस्था मे पोस्टमार्टम के लिये पड़े रहे। वहीं पुलिस ने बताया है कि इस हत्याकांड में अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

chat bot
आपका साथी