राजद से साठगांठ कर कांग्रेस ने बेचा टिकट : विमल शुक्ला

पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस से जुड़कर और 9 वर्षों तक सीतामढ़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अधिवक्ता विमल शुक्ला ने पार्टी से नाता तोड़ने के बाद बुधवार को यहां पार्टी नेतृत्व पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:09 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:06 AM (IST)
राजद से साठगांठ कर कांग्रेस ने बेचा टिकट : विमल शुक्ला
राजद से साठगांठ कर कांग्रेस ने बेचा टिकट : विमल शुक्ला

सीतामढ़ी। पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस से जुड़कर और 9 वर्षों तक सीतामढ़ी कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अधिवक्ता विमल शुक्ला ने पार्टी से नाता तोड़ने के बाद बुधवार को यहां पार्टी नेतृत्व पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। शुक्ला ने सीधे तौर पर कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को निशाने पर लिया और कहा कि राजद से साठगांठ कर उन्होंने पार्टी का टिकट बेचने का काम किया तथा जमीनी कार्यकर्ताओं की मांगों को दरकिनार रखा। पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर के डुमरा स्थित आवास पर शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के बिहार प्रभारी पर जमकर हमला बोला। कहा कि विधानसभा चुनाव के समय जब सभी जिलाध्यक्ष चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र में लगे हुए हैं, तो एक साजिश के तहत सीतामढ़ी जिले के एक खाद्यान्न माफिया प्रत्याशी के कहने पर शक्ति सिंह गोहिल उन्हें बिहार से बाहर भेजना चाहते थे। इसके लिए हवाई टिकट भी भेज दिया और हमको हरियाणा भेजना चाहते थे। कांग्रेस के टिकट नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कहने पर बांटे जा रहे थे। गोहिल ने तेजस्वी से पैसा लेकर कांग्रेस को राजद का बी टीम बना दिया। जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है उससे बिहार में कांग्रेस रसातल में पहुंच गई है। इसी से आहत होकर मैंने कांग्रेस से नाता तोड़ा और जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। जदयू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी व पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर, राज्यसभा सदस्य ललन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, सांसद सुनील कुमार पिटू की पहल पर जदयू के साथ आ गए। जिस लगन और ईमानदारी से सच्चे सिपाही की तरह इतने वर्षों तक कांग्रेस के लिए काम करता रहा उसी तरह एनडीए के लिए भी तन-मन से कार्य करता रहूंगा। मौके पर

शुक्ला के साथ इन लोगों ने भी दिया इस्तीफा

कांग्रेस जिला महासचिव तारा कांत झा, मनीष शुक्ला, बृजेंद्र यादव, राजकुमार शाह, प्रभात कुमार चंदन, अनुपम कुमार उर्फ बम बम, रवि कुमार, हेमंत शुक्ला सरपंच, रितेश मोहन, ललित पाठक, संजीव कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद सिंह उर्फ छोटन जी, प्रखंड महिला सेल अध्यक्ष नूतन सिंह, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम श्रेष्ठ सिंह ने विमल शुक्ला के प्रति आस्था जताते हुए सदस्यता से इस्तीफा दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री देवेश चंद्र ठाकुर, विधान पार्षद रामेश्वर महतो, सुरसंड के जदयू प्रत्याशी दिलीप राय, रीगा के भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल प्रसाद, बिकाउ महतो, सुरेंद्र पटेल, प्रो. राजकुमार पटेल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी