जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत हुए अव्वल बच्चे

सीतामढ़ी। सायंस फॉर ऑल एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डुमरा स्थित एमपी उच्च विद्यालय के प्रांगण में 47 वीं जिला स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2019-20 का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 06:36 AM (IST)
जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत हुए अव्वल बच्चे
जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत हुए अव्वल बच्चे

सीतामढ़ी। सायंस फॉर ऑल एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डुमरा स्थित एमपी उच्च विद्यालय के प्रांगण में 47 वीं जिला स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2019-20 का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता जिला आयोजन समिति के अध्यक्ष जयाउल्लाह ने तथा संचालन अंजार अहमद ने किया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी था। जिसके अंतर्गत छह उप-विषय शामिल किए गए थे। उपविषय में सतत कृषि पद्धतियां, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक विकास, भावी परिवहन और संचार तथा शैक्षिक खेल एवं गणितीय प्रतिरूपण था। उक्त सभी विषयों पर विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने अपने द्वारा मॉडल व चार्ट प्रस्तुत किए। चयन समिति द्वारा विभिन्न विषयों पर क्रमश: गुंजन मुस्कान, प्रवीण कुमार, वासिफ रब्बानी, श्रुति रंजन, लीसा व अंजलि कुमारी के मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व के लिए चयन किया गया। इसके बाद चयनित बाल वैज्ञानिकों को शिक्षा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्राचार्य सुजाता सिंह, पूर्व प्राचार्य कर्मवीर पासवान, जिला माध्यमिक शिक्षक के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व सचिव आलोक कुमार द्वारा विज्ञान की किताब पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अभय कुमार झा, कृष्ण कुमार चौधरी, पंकज कुमार व कार्यालय सहायक लखिद्र कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी