पं.दिनदयाल की मनी जन्म शताब्दी समारोह

भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में लिटिल फ्लावर स्कूल चंदौली के प्रांगण में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन कुमार उपमन्यु ने की।

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 03:30 AM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 03:30 AM (IST)
पं.दिनदयाल की मनी जन्म शताब्दी समारोह

सीतामढ़ी। भाजपा ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में लिटिल फ्लावर स्कूल चंदौली के प्रांगण में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मशती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पवन कुमार उपमन्यु ने की। भाजपा नेता डा. जी के झा ने पंडित जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद् किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज के लिए उनके योगदान की चर्चा की । उनके एकात्म मानवता वाद के मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र के लिए उनकी शहादत व देशभक्ति का अनुकरण कर उन्हें सच्ची श्रधांजलि देने का निर्णय लिया गया। मौके पर साकेत कुमार, नरेश प्रसाद, उमाशंकर पाण्डेय , घनश्याम सह, सुनील कुमार ¨सह, चित्रेश तिवारी, सुधांशु कुमार, राम इ़कबाल ठाकुर, संदीप कु आर राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी