शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव

अमर शहीद सरदार भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शहादत पर शनिवार को जिले के लोगों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 11:31 PM (IST)
शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव
शहीद दिवस पर याद किए गए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव

सीतामढ़ी । अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत पर शनिवार को जिले के लोगों ने श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनकी कुर्बानी को याद भी किया। शहर के गुदरी बाजार स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शहादत के पुष्प अर्पित कर शहीदों के शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेज पुलिस अधिकारी जेपी सांडर्स की हत्या मामले में फांसी पर चढ़ा दिया था। तीनों ने हंसते हुए भारत माता का जयकारा लगाते फांसी के फंदे को चूम लिया था। स्वराज इंडिया और संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री मुकेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार, डॉ. आनंद किशोर, संजीव कुमार सिंह, इंदिरा सिन्हा, पुष्पांजली कुमारी, आयुषी कुमारी, देवेंद्र कुमार, चंदेश्वर सिंह कुशवाहा, ऋषिकेश कुमार, जय किशोर सिंह, राम शरण सिंह, रामईश्वर साह, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार निराला व डॉ. कमलेश्वर विनोद आदि शामिल थे। जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में राघवेंद्र यादव, मणिकांत झा हिमांशु, अमन चौधरी, अर्जुन झा, प्रशांत झा, राजन चौधरी, विकास निराला, रोहित सिंह, विक्रम भारद्वाज, रिषभ सिंह, किशन ठाकुर, शशि भूषण कुमार, माधव चौधरी आदि मौजूद थे। वहीं विभिन्न राजनीतिक कार्यकर्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्वनाथ बुंदेला, केदार शर्मा, मदन राय, भरत सिंह, सुरेश बैठा, रामपदार्थ मिश्र, हस्मत अली, प्रो. दिगंबर ठाकुर, चुनचुन सिंह, सुशीला देवी, नुरैन, मुश्ताक सरबर, राकेश विद्यार्थी, श्रीनिवास मिश्रा, दिनेश चंद्र द्विवेदी, प्रवीण कुमार शाही, राहुल कुमार सिंह, ललित व्यास, रामबिहारी मिश्रा, चंदन सिंह, विमलेंदु कुमार, रामकिशोर सिंह चकवा, अवनीश मिश्रा, राघव कुमार, बजरंग शरण, सुरेंद्र सिंह, मनीष भारती, अमरेंद्र राय, अंजनी कुमार सिंह, राजेश सिंह, श्याम बिहारी दास, डॉ. शशिरंजन मुकुल, शैलेंद्र कुमार सिंह, कमलेश्वर विनोद, किशन कुमार व आनंद मोहन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी