नेत्रदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन, सीतामढ़ी के तत्वावधान में नेत्रदान पखवारा मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Aug 2018 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 07:11 PM (IST)
नेत्रदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
नेत्रदान के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

सीतामढ़ी। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मलेन, सीतामढ़ी के तत्वावधान में नेत्रदान पखवारा मनाया जा रहा है। इसके तहत अध्यक्ष सुमन सराफ की अध्यक्षता में सरस्वती शिशु मंदिर ,कोट बा•ार में कक्षा छह से नवम तक के छात्रों के बीच नेत्रदान- महादान विषय पर चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ महिला सम्मलेन की सदस्यों ने आंखों पर पट्टी बांध कोट बा•ार में रैली निकली। इस मौके पर नेत्रदान करेंगे, दुनिया फिर से देखेंगे, अंगदान, जरूरतमंद के लिए वरदान, जैसे नारों के साथ आम लोगों को जागरूक किया गया। सचिव ज्योति सुन्दरका ने कहा कि मृत्युपरांत अंगदान कर हम मानवता को अमूल्य भेंट दे सकते हैं। अध्यक्ष सुमन ने कहा कि नेत्रदान द्वारा हम किसी की अंधियारी •िान्दगी में रौशनी भर सकते हैं।

प्रतियोगिता में सोनी कुमारी प्रथम, अभय कुमार द्वितीय तथा शिवम अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में पुष्पा लोहिया, सरिता सराफ, उमा खेतान, अनीता सराफ व सुनीता सिकारिया थीं। विजेता प्रतियोगियों को संस्था की ओर से प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जुली सराफ, संजू अग्रवाल, सविता हिसारिया, संगीता सराफ, सविता व्यास, सोनी सरावगी, सुनीता पोद्दार, इंदिरा हिसारिया, पूनम हिसारिया आदि सदस्य व विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र, पद्मिनी कुमारी, शिक्षा कुमारी, वाणी सिन्हा, संजीव कुमार आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी