आग से डेढ लाख की संपत्ति राख

प्रखंड के पीपराढ़ी पंचायत के इनरवा टोल में सोमवार की शाम राजेंद्र राय का फूस के घर में आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Mar 2018 01:28 AM (IST) Updated:Tue, 20 Mar 2018 01:28 AM (IST)
आग से डेढ लाख की संपत्ति राख
आग से डेढ लाख की संपत्ति राख

सीतामढ़ी। प्रखंड के पीपराढ़ी पंचायत के इनरवा टोल में सोमवार की शाम राजेंद्र राय का फूस के घर में आग लग गई। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। आग की लपटें और तेज धुंए को देखकर ग्रामीणों मौके पर जुटे और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया गया कि परिवार के सभी लोग खेत मे काम कर रहे थे। इसी दौरान चूल्हे के ¨चगारी से आग लग गई। जिसमें घर में रखे कपड़ा, एक बाइक एवं सिलाई मशीन सहित कई सामग्री जलकर राख हो गई। गृहस्वामी किसान है और खेती कर अपना जीवन यापन करते थे। लेकिन अब उनके परिवार वालो के लिए समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली है।

chat bot
आपका साथी