कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले वाले पदाधिकारी जाएंगे : विधायक

सीतामढ़ी। नानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित नया सभा कक्ष में रून्नीसैदपुर जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:31 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:31 AM (IST)
कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले वाले पदाधिकारी जाएंगे : विधायक
कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले वाले पदाधिकारी जाएंगे : विधायक

सीतामढ़ी। नानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित नया सभा कक्ष में रून्नीसैदपुर जदयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा द्वारा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक हुई। संचालन भाजपा अध्यक्ष शिवराम प्रसाद ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रखंड में चल रहे विभिन्न योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से विधायक को अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम प्रसाद ने कहा की भदियन पंचायत में अभी भी 274 लोग ऐसे हैं, जिनके खाते में वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं जा रहा है। कहा कि भदियन पंचायत के कुछ डीलर ऐसे हैं जो दो माह का खाद्यान्न का उठाव कर लिया है। लेकिन, हेराफेरी करने के नीयत के कारण अभी तक खाद्यान का वितरण नहीं कर रहे हैं। इस समस्या से इन्होंने विधायक को अवगत कराया। वहीं बैठक में सीओ, थानाध्यक्ष, सीडीपीओ अनुपस्थित रहे। बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ विधायक पंकज मिश्रा ने आक्रोश जताते हुए कहा कि खबर होने के बाबजूद बैठक से अनुपस्थित रहना घोर लापरवाही हैं। इन्होंने कहा कि ऐसे पदाधिकारीयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। कहा कि हमारे क्षेत्र में नानपुर प्रखंड का केवल पांच पंचायत शामिल हैं। कहा कि मैं केवल पांच पंचायत ही नहीं देखने ही आया हूं, पूरे नानपुर प्रखंड को देखने आया हूं। कहा कि पदाधिकारी को कार्य करना होगा अन्यथा कार्य में लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों को यहां से विदा किया जाएगा। अनुपस्थित अंचलाधिकारी को बीडीओ के मारफत अवगत कराया की आगामी पंद्रह दिनों के अंदर अपनी आदत से बाज नहीं आये तो यहां से जाने के दिए तैयार रहें। उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को कहा कि कोई भी गरीब वृद्ध खाद्यान से वंचित नहीं रहें। इसका विशेष ध्यान रखें। मौके पर बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान, कृषि पदाधिकारी अरविद कुमार, सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड उपभोक्ता पदाधिकारी, आवास पर्वेक्षक मो. रजाउल्लाह खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम प्रसाद, गौड़ा पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, मुखिया अखिलेश कुमार कुन्नु, नीरज कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार मंडल, नीतेश्वर पटेल, सुरेन्द्र कुमार यादव उर्फ घौनी, अरविद यादव, श्रवण चौधरी, उमेश प्रसाद गुप्ता, चन्द्रनाथ झा, संजीव कुमार, आलोक कुमार, प्रमोद बिहारीसाह, रविन्द्र मंडल, हिरालाल मुखिया, परमेन्दर पटेल, सुजीत कुशवाहा, हीरालाल मुखिया, श्याम प्रसाद पटेल, उमेश प्रसाद गुप्ता, कमाली साह, मो अबुल कलाम कुरैशी, भूपेंद्र सिंह, श्रवण चौधरी, सुबोध राउत, मो आले अब्बास, मो निराले, श्याम प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी