स्वर्वेद यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विहंगम योग संत समाज सीतामढ़ी द्वारा स्वर्वेद यात्रा का आयोजन संयोजक प्रो. सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 01:18 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 01:18 AM (IST)
स्वर्वेद यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
स्वर्वेद यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सीतामढ़ी। विहंगम योग संत समाज सीतामढ़ी द्वारा स्वर्वेद यात्रा का आयोजन संयोजक प्रो. सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। यात्रा सदगुरु के संदेश Þलक्ष्य बनाओ प्रभु मिलन जीवन का उद्देश्य, प्रभु प्राप्ति सब मिलन है। नाश अमल जगवेश को जन-जन तक पहुंचाने व विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए आयोजित की गई। यह पमरा स्थित आश्रम से निकल कर पुनौरा धाम, गोशाला चौक, जानकी स्थान, महंत साह चौक के साथ ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुन: आश्रम पहुंची। इस दौरान सभी संत समाज के श्रद्धालुओं के हाथ में अ अंकित श्वेत ध्वजा थे। सभी स्वर्वेद का जयकारा लगाते लोगों का ध्यान आकृष्ट करते गुजर रहे थे। यात्रा में डॉ. अमरेंद्र ठाकुर, डॉ. रामू कुमार, डॉ. सुनील सुमन, अमीत कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, ¨बदु पासवान, कृष्णचंद ठाकुर, सुरेश ¨सह, चंदेश्वर पंडित, जीनिस लाल साफी, शशी झा, अरुण ठाकुर, नीलम ठाकुर, उमेश गुप्ता समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल थे।

chat bot
आपका साथी