मढिया धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सीतामढ़ी। नेपाल सीमा से सटे मढिया धाम स्थित और इलाके में छोटा देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा मानकेश्वर नाथ मंदिर में रविवार को भारत और नेपाल के हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अहले सुबह से देर शाम तक लोगों ने घंटों कतार में लग कर बाबा मानकेश्वरनाथ महादेव की पूजा अर्चना की। साथ ही जलाभिषेक किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 06:37 AM (IST)
मढिया धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
मढिया धाम में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

सीतामढ़ी। नेपाल सीमा से सटे मढिया धाम स्थित और इलाके में छोटा देवघर के नाम से प्रसिद्ध बाबा मानकेश्वर नाथ मंदिर में रविवार को भारत और नेपाल के हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अहले सुबह से देर शाम तक लोगों ने घंटों कतार में लग कर बाबा मानकेश्वरनाथ महादेव की पूजा अर्चना की। साथ ही जलाभिषेक किया। इस दौरान इलाका बेल बम के जयकारे से गूंजता रहा। जलाभिषेक को लेकर मढिया और जयनगर समेत विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। थानाध्यक्ष राकेश रंजन के नेतृत्व में जगह-जगह महिला और पुरुष सशस्त्र बल प्रतिनियुक्त रहे। कांवरिया सेवा समिति की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रही। बाढ़ के चलते ध्वस्त सड़कों को ईट भर कर आवागमन लायक बना दिया गया था। यहां रविवार को जलाभिषेक की परम्परा रही है। नेपाल के नूनथर पहाड़ से निकली बागमती के पवित्र जल लेकर 50 हजार से अधिक श्रद्धालु नेपाल के हरिऔन, नवलपुर, लक्ष्मीपुर, हरिपुर, अगरवा, कबलासी, गैर, सलेमपुर मलंगवा होते हुए सड़क मार्ग से पैदल चलकर यहां पहुंचे और जलाभिषेक किया। रविवार को यहां बाढ़ की तबाही के बीच भात और नेपाल के लोगों की आस्था परवान होती दिखी। पुरा इलाका केसरिया रंग में रंगा और बोलबम के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। कोई बैगन का भार लेकर तो कोई दंड प्रणाम करते बाब के दरबार में पहुंचा। इस दौरान भक्ति का अविरल मंजर नजर आया। पिछले बीस वर्षों जयनगर के ग्रामीणों के सहयोग जयनगर उच्च विद्यालय में कांवरिया के शिविर का आयोजन कर निशुल्क सेवा का सिलसिला इस साल भी जारी है। बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष रामनारायण महतो के निर्देशन में कांवरियों के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। जहां सोने की व्यवस्था के साथ गर्म पानी, निम्बू पानी, चाय, निशुल्क भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। सांसद सुनील कुमार पिटू व पूर्व प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य संजय कुमार ने जयनगर बोल बम सेवा समिति शिविर में पहुंचकर कावरियों की सेवा की। इधर, जलाभिषेक के दौरान एक नेपाली महिला बेहोश हो गई। इसके चलते कुछ समय तक भगदड़ की स्थिति रहीं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को चिकित्सा शिविर में पहुंचाया। बताते चलें कि रविवार की रात से ही श्रद्धालु जल लेकर मंदिर के बाहर कतार में लगे थे। सुबह गेट खुलते ही आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उधर, दर्शनिया धाम से प्रसिद्ध जयनगर उच्च विद्यालय में बोल बम सेवा समिति द्वारा बीस हजार कावरियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। समिति के अध्यक्ष रामनारायण महतो व सचिव राम उदार राय ने बताया कि इस बार लोगों की उम्मीद से कही अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं।

chat bot
आपका साथी