चित्रगुप्त सेवा समिति के सचिव बने अभिमन्यु

सीतामढ़ी। डुमरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय चित्रगुप्त सेवा समिति सचिव पद

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 01:05 AM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 01:31 AM (IST)
चित्रगुप्त सेवा समिति के सचिव बने अभिमन्यु
चित्रगुप्त सेवा समिति के सचिव बने अभिमन्यु

सीतामढ़ी। डुमरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय चित्रगुप्त सेवा समिति सचिव पद के लिए चुनाव हुआ। मतदान के बाद मतपत्रों की गिनती की गई। कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव मुन्ना 63 मतों से विजयी घोषित किए गए। पर्यवेक्षक अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिन्हा के संरक्षण में सुबह दस बजे से सचिव पद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। बाद में मतदान पदाधिकारी व पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मतगणना का काम हुआ। सचिव पद के उम्मीदवार कुमार अभिमन्यु श्रीवास्तव मुन्ना को सर्वाधिक 256 मत प्राप्त हुए। जबकि प्रतिद्वंद्वी चंद्रभूषण प्रसाद पप्पू को 193 मत प्राप्त हुए। पर्यवेक्षक के अनुसार, बैलेट पेपर के माध्यम से सचिव पद के लिए मत डाले गए। 11 बजे के बाद मतदाताओं भी भीड़ जुट गई। निर्धारित समय अपराह्न 1 बजे तक जो भी मतदाता कतार में लगे थे, उन्हें मतदान का मौका दिया गया। मौके पर मौजूद चंदेश्वर प्रसाद, सत्यप्रकाश, विवेका श्रीवास्तव, चुन्नू श्रीवास्तव, ई. सतीश कुमार, डा. संजय वर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह मतदान ऐतिहासिक है। पहली बार बैलेट पेपर से सचिव पद के लिए मतदान किया गया है। मतदाताओं का उत्साह व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न चुनाव शुभ संकेत है।

chat bot
आपका साथी