विवाहिता को जलाने का प्रयास

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 07:00 PM (IST)
विवाहिता को जलाने का प्रयास

- असफल होने पर घर से निकला

परिहार (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : बेला थाना के सौरभर गांव में रविवार को दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को केरोसिन छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया। असफल होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़िता गीता देवी के बयान पर पुलिस ने पति मनीष राज, ससुर रामवीर सिंह व सास रामफूल देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया गया है कि दो वर्ष पूर्व गीता की शादी मनीष से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। बाद में दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। ससुराल वालों ने गीता को जलाने की भी कोशिश की। यातना सहते हुए चार माह पूर्व गीता ने पुत्र को जन्म दिया। लेकिन ससुराल वालों द्वारा बच्चे का इलाज नहीं कराए जाने के कारण 18 जुलाई को उसकी मौत हो गई। उसके बाद 19 जुलाई को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

chat bot
आपका साथी