8 घर समेत जले, लाखों की क्षति

By Edited By: Publish:Thu, 24 Apr 2014 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 24 Apr 2014 07:43 PM (IST)
8 घर समेत जले, लाखों की क्षति

बाजपट्टी (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड क्षेत्र के सौरा टोल भरतपुर में आग लगने से आठ घर जल गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे में आग पर काबू पाया। अगलगी में जगदीश मुखिया, बसंत मुखिया, सोगारथ मुखिया, छोटकन मुखिया, गौरी मुखिया, इंदल मुखिया, बिल्टू मुखिया व धर्मेन्द्र मुखिया का घर जल गया। इसमें लगभग दो लाख की संपत्ति जल गई। एक भैंस भी झुलस गई। जानकारी मिलते ही पंचायत की मुखिया अनिता सिंह, कृष्णानंद सिंह, जटा झा, कपलेश्वर मुखिया, ललू कुमार, नीरज कुमार व सुजीत कुमार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अग्निपीड़ितों को राहत दिलाने के लिए मुखिया ने सीओ से मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की। समाचार प्रेषण तक कोई भी सरकारी कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका था।

chat bot
आपका साथी