बरबीघा में जिला परिषद की कुर्सी बची, मुखियों की हार

शुक्रवार को बरबीघा प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना में गीत देवी जिला परिषद की सीट बचाने में सफल रही। शुरू में पिछड़ने के बाद अंतिम दौर में गीता देवी ने 474 मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज की। गीता ने सिहंता देवी की पराजित किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 11:54 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 11:54 PM (IST)
बरबीघा में जिला परिषद की कुर्सी बची, मुखियों की हार
बरबीघा में जिला परिषद की कुर्सी बची, मुखियों की हार

बरबीघा में जिला परिषद की कुर्सी बची, मुखियों की हार

जागरण संवाददाता शेखपुरा

शुक्रवार को बरबीघा प्रखंड के पंचायत चुनाव की मतगणना में गीत देवी जिला परिषद की सीट बचाने में सफल रही। शुरू में पिछड़ने के बाद अंतिम दौर में गीता देवी ने 474 मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज की। गीता ने सिहंता देवी की पराजित किया। गीता को 9843 तथा सिहंता को 9367 मत प्राप्त हुए। दूसरी तरफ बदलाव की बयार ने प्रखंड की सभी पंचायतों में मुखिया के चुनाव परिणाम को प्रभावित कर दिया। प्रखंड की सभी 9 पंचायतों में नये मुखियों ने विजयी दर्ज की। सबसे आश्चर्यजनक परिणाम टेउस पंचायत में सामने आया। यहां सविता देवी ने निवर्तमान मुखिया सिकू देवी को 6 सौ से अधिक मतों के अंतर से पराजित करके जिला की राजनीति में टेउस पंचायत को लेकर वर्षों से स्थापित मिथक को भी तोड़ डाला। इसी तरह सर्वा पंचायत में भी अप्रत्याशित रूप से मुन्नी देवी ने शंभू सिंह को एक हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया। पिजड़ी में राजनीतिक के नये चेहरे पूजा कुमारी ने निर्मला देवी को मात देकर नया इतिहास रचा डाला। जगदीशपुर पंचायत में भी नया चेहरा हरेंद्र राउत को मुखिया निर्वाचित किया गया। पांक पंचायत में संगीता देवी ने सरोज देवी को हराकर मुखिया की कुर्सी पर काबिज हुई। केवटी पंचायत में दीपक कुमार को मुखिया निर्वाचित किया गया। दीपक ने निवर्तमान मुखिया पंकज कुमार को एक हजार से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया। कुटौत पंचायत में भी सत्ता बादल गई। यहां साधना देवी ने बेबी देवी को 319 मतों के अंतर से पराजित किया। सामस बुजुर्ग पंचायत में भी नई मुखिया निर्वाचित हुई हैं। यहां बेबी देवी ने 22 मतों के अंतर से नीलम देवी को पराजित किया। मालदह पंचायत से सुधीर कुमार को मुखिया निर्वाचित किया गया है। सुधीर ने 125 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

chat bot
आपका साथी