अनुकूल जी के शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़

शेखपुरा। ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी जयंती के दूसरे दिन बरबीघा श्री कृष्ण आश्रम से हाथी, घोड़े

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 03:03 AM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 03:03 AM (IST)
अनुकूल जी के शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़
अनुकूल जी के शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़

शेखपुरा। ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी जयंती के दूसरे दिन बरबीघा श्री कृष्ण आश्रम से हाथी, घोड़े, उंट एवं बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व आयोजक उमेश प्रसाद, सुनील ¨सह, अनिल ¨सह, रत्नाकर ¨सह, राजेन्द्र चौधरी आदि लोगों ने किया। जुलूस सत्संग स्थल से निकलकर बरबीघा थाना चौक, पुरानी शहर, डाकघर रोड, मेन रोड, गोला रोड, बुल्लाचक, महावीर चौक, डॉ. श्रीकृष्ण ¨सह चौक का भ्रमण करते हुए पुन: कृष्ण आश्रम पहुंच कर समापन किया गया। शोभा यात्रा जुलूस में शामिल लोगों ने ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी की भजन-कीर्तन व जयकारा लगाते हुए पूरे शहर में जनजागरण चलाया। शोभा यात्रा जुलूस में महिलाओं की काफी संख्या थी। जगह-जगह पर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा जुलूस इतनी लम्बी थी कि इसका एक छोर कृष्ण आश्रम समारोह स्थाल में था तो दूसरा छोर थाना चौक पर देखा गया। जुलूस में शामिल हजारों की संख्या में ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी के अनुयायियों ने कई तरह के बाजे-गाजे एवं भजन मंडली के गीतों पर नाचते-थिरकते एवं जयकारा लगाते शहर के प्रमुख मोहल्लों का भ्रमण किया।

chat bot
आपका साथी