बोलेरो से झारखंड मेड 30 लीटर शराब बरामद, गिरफ्तार

शेखपुरा। बुधवार की सुबह पुलिस ने एक बोलेरो से 30 लीटर देसी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब झारखंड मेड है तथा झारखंड उत्पाद विभाग की है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 05:27 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 05:27 PM (IST)
बोलेरो से झारखंड मेड 30 लीटर शराब बरामद, गिरफ्तार
बोलेरो से झारखंड मेड 30 लीटर शराब बरामद, गिरफ्तार

शेखपुरा। बुधवार की सुबह पुलिस ने एक बोलेरो से 30 लीटर देसी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब झारखंड मेड है तथा झारखंड उत्पाद विभाग की है। यह कार्रवाई जिले के कसार सहायक थाना की पुलिस ने चांदी गांव के समीप की। बोलेरो के चालक विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बोलेरो भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार विजय कुमार कसार सहायक थाना क्षेत्र के ही करीमाबीघा गांव के सरयुग महतो का बेटा है। गिरफ्तार विजय कुमार इस बोलेरो का मालिक भी है। इस संबंध में एसपी दयाशंकर ने बताया कि बुधवार को तड़के मोबाइल पर गुप्त सूचना मिली कि शेखपुरा से ससबहना रोड में एक बोलेरो में झारखंड मेड शराब लाई जा रही है। इसी सूचना पर चांदी गांव के समीप कसार थाना के प्रभारी सुरेश रजक ने घेराबंदी करके वाहनों की चे¨कग शुरू की। इसी चे¨कग में उजले रंग की बोलेरो को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें बोरा में बंद शराब के पाउच बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि बरामद की गई शराब की मात्रा 30 लीटर है। आशंका जताई जा रही है कि दशहरा मेले में बेचने के लिए यह शराब झारखंड से मंगाई गई थी। बताया गया कि बोलेरो शेखपुरा से कसार की तरफ जा रही थी। एसपी ने बताया कि दशहरा मेला को लेकर जिले के सभी थाना व पुलिस ओपी को शराब के धंधे के खिलाफ अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी सिलसिले में वाहनों की चे¨कग भी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी