पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन, इंतजार करते रह गए अधिकारी

शेखपुरा। शेखपुरा जिले के बरबीघा और शेखपुरा विधानसभा सीट पर पहले दिन गुरुवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। नामांकन के पर्चे भरने को लेकर दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 05:05 AM (IST)
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन, इंतजार करते रह गए अधिकारी
पहले दिन नहीं हुआ एक भी नामांकन, इंतजार करते रह गए अधिकारी

शेखपुरा। शेखपुरा जिले के बरबीघा और शेखपुरा विधानसभा सीट पर पहले दिन गुरुवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। नामांकन के पर्चे भरने को लेकर दोनों विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। शेखपुरा विधानसभा सीट के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में और बरबीघा विधानसभा सीट के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता के कार्यालय कक्ष में व्यवस्था की गई है। दोनों जगहों पर घेराबंदी कर दी गई है।

साथ ही कोविड-19 के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी पर्चा दाखिल करने के स्थल पर मौजूद रही। वहां सैनिटाइजर और ओआरएस इत्यादि भी स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा रखा गया था। पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी । हालांकि पहले दिन पर्चा भरने के लिए कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचे। पुलिस कर्मी आराम फरमाते हुए ही दिखाई दिए। अधिकारियों का टेबल खाली नजर आया।

निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के हवाले से डीपीआरओ ने बताया कि आठ अक्टूबर तक 11 बजे से लेकर 3 बजे तक पर्चे भरे जाएंगे। नौ अक्टूबर को बरबीघा विधानसभा के लिए भूमि उप समाहर्ता के कक्ष में तथा शेखपुरा विधानसभा के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के कक्ष में समीक्षा होगी। 28 अक्टूबर को 7 बजे से लेकर 6 बजे तक चुनाव कार्य कराया जाएगा।

--

पटना में डेरा जमाए है नेता

दोनों विधानसभा के सभी संभावित प्रत्याशी अभी पटना में डेरा डाले हुए हैं। कुछ प्रत्याशी के दिल्ली दरबार में भी पहुंचने की खबर है। एनडीए गठबंधन से जहां संभावित प्रत्याशी को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं दोनों विधानसभा सीट के संभावित एनडीए प्रत्याशी भी पटना दरबार में लगे हुए हैं। किसी भी तरह की कमी किसी भी कोने से कोई प्रत्याशी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। महागठबंधन से भी संभावित सभी प्रत्याशी पटना दरबार में जमे हुए हैं। कुछ दिल्ली तक पहुंच गए है। सभी अपने समर्थकों को टिकट मिलने का भरोसा दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी