ईद पर लॉकडाउन का असर, बाजार बेरौनक

एक महीने के पवित्र रमजान के बाद आज सोमवार को ईद मनाई जायेगी। इधर कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉक डउन के कारण बाजार बेरौनक है। प्रशासन की सख्ती व कोरोना के भय से लोग बाजार आने से परहेज कर रह हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:12 AM (IST)
ईद पर लॉकडाउन का असर, बाजार बेरौनक
ईद पर लॉकडाउन का असर, बाजार बेरौनक

जागरण संवाददाता शेखपुरा : एक महीने के पवित्र रमजान के बाद आज सोमवार को ईद मनाई जायेगी। मगर ईद के उत्साह और उमंग पर लॉकडाउन का व्यापक असर देखा जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से बा•ारों में ईद की कोई रौनक नहीं रही। कपड़ा,रेडीमेड से लेकर जूता-चप्पल और श्रृंगार की दुकानों में कोई चहल-पहल नहीं है। मुस्लिम परिवारों के सदस्य भी लॉकडाउन की वजह से बाहर फंसे हैं। बेरौऩक बाजार का हाल यह है कि मुश्किल से दुकानों में मंगाई गई सेवइयों का खरीददार तक नहीं हैं।

कटरा बाजार के एक सेवई बिक्रेता ने बताया हर ईद में ढ़ाई से तीन क्विटल सेवइयां बिक जाती थी। मगर इस साल 25-30 किलों की बिक्री भी मुश्किल हो रही है। कई मुस्लिम परिवारों ने बताया लॉकडाउन की वजह से यही हाल हर घर-आंगन में है। लगभग सभी घरों का कोई न कोई सदस्य परिवार से दूर फंसा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से लोग घर नहीं आ पाये हैं। ऐसे में ईद के उत्साह में कमी रहना स्वाभाविक है। इधर बक्फ बोर्ड के पदाधिकारी शंबील हैदर तथा जामा मस्जिद के सचिव हाजी मुमता•ा ने बताया मस्जिदों में ईद को विशेष और सामूहिक नमाज नहीं होगी। लोग घरों में ही नमाज अदा करेगें तथा ईद मनायेगें।

chat bot
आपका साथी