शराब बेचने से मना करने पर महिला सहित चार को पीटा

शेखपुरा। शराब के धंधे का विरोध करने पर धंधेबाजों ने महिला सहित शेखपुरा। शराब के धंधे का विरोध करने पर धंधेबाजों ने महिला सहित चार लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट के शिकार हुए चारों लोग एक ही परिवार के हैं। यह घटना शुक्रवार की देर शाम अरियरी थाना के विमान गांव में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:16 PM (IST)
शराब बेचने से मना करने पर महिला सहित चार को पीटा
शराब बेचने से मना करने पर महिला सहित चार को पीटा

शेखपुरा। शराब के धंधे का विरोध करने पर धंधेबाजों ने महिला सहित चार लोगों के साथ मारपीट की। मारपीट के शिकार हुए चारों लोग एक ही परिवार के हैं। यह घटना शुक्रवार की देर शाम अरियरी थाना के विमान गांव में हुई। जख्मी कांति देवी, मिथलेश राम,रविशंकर राम तथा पिटू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में कांति देवी ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराया है। इसमें नामजद लोगों पर गांव में शराब की भट्टी चलाने तथा शराब का कारोबार करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस शिकायत की जांच कर रही है। इधर अस्पताल में भर्ती मिथलेश राम ने बताया गांव में शराब की भट्टी को लेकर धंधेबाजों से बराबर विवाद होता है। शराब की भट्ठी चलाने से गांव-समाज पर बुरा असर पड़ता है। इसी को लेकर शुक्रवार को शराब भट्ठी चलाने वालों से कांति देवी का विवाद हो गया। इस विवाद में धंधेबाजों ने कांति देवी के साथ गाली-गलौज किया। महिला के साथ गाली-गलौज का विरोध करने परिवार के पुरुष आगे आये तब शराब कारोबारियों ने पुरुषों के साथ भी मारपीट की। इसमें कई लोगों को गंभीर चोट आई है।

chat bot
आपका साथी