एक साथ चार कबूतरों के मरने से वर्ड फ्लू की आशंका

शेखपुरा। सोमवार को शेखपुरा के कटरा चौक पर एक साथ चार कबूतर मरे पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया एक घर की छत पर से चारों कबूतर अचानक सड़क पर गिर पड़े तथा सड़क पर ही छटपटाकर मर गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 06:28 PM (IST)
एक साथ चार कबूतरों के मरने से वर्ड फ्लू की आशंका
एक साथ चार कबूतरों के मरने से वर्ड फ्लू की आशंका

शेखपुरा। सोमवार को शेखपुरा के कटरा चौक पर एक साथ चार कबूतर मरे पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया एक घर की छत पर से चारों कबूतर अचानक सड़क पर गिर पड़े तथा सड़क पर ही छटपटाकर मर गए। हालांकि, मौके पर के अवारा कुत्ते मरे हुए तीन कबूतरों को उठाकर ले गए। यह वाक्य सोमवार की दोपहर कोतवाली मस्जिद के पास का है। लोग इस तरह से अचानक एक साथ चार कबूतरों के मरने को वर्ड फ्लू से जोड़कर देख रहे हैं। इस बाबत जिला पशुपालन पदाधिकारी विनय कुमार चंद्रयान ने बताया कि उन्हें अभी तक इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, विभाग इस तरह की घटना पर नजर रखे हुए है। सोमवार को कटरा चौक इलाके में एक साथ चार कबूतरों के अचानक मरने की बात पर कहा कि इसकी सूचना मीडिया के माध्यम से मिली है। इसकी तहकीकात कराई जा रही है। उधर, बरबीघा के मिर्जापुर गांव में एक साथ तीन कौओं के मरने से गांव में वर्ड फ्लू की चर्चा जोरों पर है। लोग इस तरह की आशंका से काफी सहमे हुए हैं।

अचानक गिरी मुर्गे की कीमत

देश के विभिन्न हिस्सों में बर्ड-फ्लू के असर से जिले में मुर्गा का रेट काफी नीचे आ गया है। पहली जनवरी को शेखपुरा में मुर्गे की इतनी अधिक बिक्री थी कि शाम तक लोगों को मुर्गा मिला नहीं। इसके बाद मुर्गे की रेट भी प्रति किलो बढ़कर 160 रुपये किलो तक पहुंच गया। अब बर्ड फ्लू के असर की वजह से मुर्गा के रेट घटकर 120 रुपये हो गया है। इसके बावजूद लोग मुर्गा खाने से परहेज कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी