विश्व एडस दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

By Edited By: Publish:Thu, 01 Dec 2016 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2016 05:00 PM (IST)
विश्व एडस दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली

शेखपुरा। विश्व एड्स दिवस पर गुरुवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके अलावा एड्स जागरूकता को लेकर सदर अस्पताल में कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट से स्कूली छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को अपर समाहर्ता जवाहर लाल सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इधर शेखपुरा के ही गिरी¨हडा अस्पताल से एक अलग तरह की रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं तथा आशा व ममता कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यहां सिविल सर्जन डॉ. एमपी ¨सह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इसी तरह के कार्यक्रम में सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ अन्य महिला पुरुष ने भी हिस्सा लिया। जागरूकता रैली शहर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करके स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को एड्स से बचाव को जागरुक किया। सदर अस्पताल में आयोजित कार्यशाला में डाक्टरों ने छात्र-छात्राओं को एड्स बीमारी के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला में लोगों को बताया गया कि एड्स के इलाज से अच्छा है कि संयमित जीवन जीए तथा असुरक्षित यौन संबंधों से बचें। कार्यशाला में बताया गया कि एड्स के जीतने भी रोगी मिले हैं उसमें से अधिकांश ऐसे लोग हैं जो असुरक्षित यौन संबंधों की वजह से इसके शिकार हुए हैं। कार्यशाला में आज की युवा पीढ़ी को एड्स के प्रति अधिक जागरूक रहने की सलाह दी गई। कार्यशाला में बताया गया कि जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा सदर अस्पताल में एड्स की जांच की सुविधा है। यह भी बताया गया कि जिला में अभी 258 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो एचआइवी पॉजीटिव हैं। इन सभी का इलाज सरकारी स्तर से मुफ्त किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी