सात साल बाद भी पूरा नहीं हो सका पथ निर्माण कार्य

शेखपुरा। शेखपुरा-पुरैना पथ से दरियापुर रजौली पथ निर्माण कार्य शुरू होने के सात साल बाद भी कार्य अधर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 05:14 PM (IST)
सात साल बाद भी पूरा नहीं हो सका पथ निर्माण कार्य
सात साल बाद भी पूरा नहीं हो सका पथ निर्माण कार्य

शेखपुरा। शेखपुरा-पुरैना पथ से दरियापुर रजौली पथ निर्माण कार्य शुरू होने के सात साल बाद भी कार्य अधर में लटका है। जिसके कारण रजौली एवं दरियापुर गांव के लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बावत भदौसी पंचायत की पूर्व मुखिया ¨रंकू देवी ने बताया कि इस सड़क के बन जाने के बाद भदौस एवं दरियापुर व रजौली गावं के  लोगों को प्रखंड मुख्यालय घाटकुसुम्भा से जाना आसान हो जाता एवं शेखपुरा की दूरी भी कम हो जाती। पर लगभग अठासी लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क महज चार किलोमीटर तक ही बन सकी बाकि अधूरी पड़ी है। मुखिया ने बताया कि आरईओ द्वारा बनने वाला यह सड़क निर्माण कार्य भूमि अधिग्रहण मामले की पेंच में फंसा है। जिसके बाद पुन:सर्वे के बाद विभाग को जमीन उपलब्ध करा दी गयी । जिसके बाद भी अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। सड़क निर्माण को लेकर जिला परिषद , विधायक, सांसद,एवं डीएम को कई बार ज्ञापन सौंप कर इसकी जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी