आंदोलन को धारदार बनाने में जुटी संघर्ष समिति

पुरनहिया अदौरी- खोरी पाकड़ पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक जिलाध्यक्ष संजय ¨सह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:15 AM (IST)
आंदोलन को धारदार बनाने में जुटी संघर्ष समिति
आंदोलन को धारदार बनाने में जुटी संघर्ष समिति

शिवहर। पुरनहिया अदौरी- खोरी पाकड़ पुल निर्माण संघर्ष समिति की बैठक जिलाध्यक्ष संजय ¨सह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई। इस दौरान जहां कई अहम फैसले लिए गए वहीं सरकार, स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के उपेक्षापूर्ण नीति की आलोचना की गई। संकल्प लिया गया कि पुल निर्माण तक जनसंघर्ष जारी रहेगा। संजय ¨सह ने कहा कि बागमती नदी पर पुल निर्माण की मांग लगातार हमारी तीन पीढि़यों की मांग है। जिसकी अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सिर्फ वोट के लिए आवाम से रिश्ता रखनेवाले जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाना ही होगा। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व अगर पुल का शिलान्यास नहीं हुआ तो तो हम सभी वोट का ब बहिष्कार करेंगे। बैठक में यह भी तय किया गया कि 18 नवंबर 18 को रविवार के दिन समस्त क्षेत्रवासी मानव श्रृंखला का निर्माण कर अपनी एकजुटता एवं पुल के प्रतिबद्धता दिखाएंगे। जो पुल निर्माण की मांग को लेकर एक सांकेतिक प्रदर्शन होगा। आनेवाले दिनों में आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा जो पुल निर्माण कराकर ही थमेगा। बैठक में मौजूद लोगों ने अपना संकल्प दुहराते हुए अपना हरसंभव सहयोग करने का वचन दिया। वहीं क्षेत्रवासियों का आह्वान किया कि मानव श्रृंखला को सफल बनाने में अपनी महती एवं सक्रिय भूमिका निभाएं। मौके पर महेश्वर मिश्र मुन्नु, पुरेन्द्र झा, विज्ञान मिश्र, सुरेंद्र झा, धीरेंद्र झा, सत्यानंद झा, मारुतिनंदन मिश्र, बैकुंठबिहारी मिश्र, अमलेश मिश्रा, देवानंद झा, हरिशंकर यादव, अनुपम झा, कुमुद रंजन सहित बडी़ संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी