मांगों के समर्थन में रसोइया संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

बिहार राज्य रसोइया संघ के आह्वान पर शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में तरियानी प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 11:59 PM (IST)
मांगों के समर्थन में रसोइया संघ ने किया विरोध प्रदर्शन
मांगों के समर्थन में रसोइया संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

शिवहर। बिहार राज्य रसोइया संघ के आह्वान पर शनिवार को अपनी मांगों के समर्थन में तरियानी प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। जिसका नेतृत्व रसोईया संघ प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश राय ने किया।

इस दौरान सैकड़ों रसोइया मध्य विद्यालय विशुनपुर फकीरा परिसर में बैठ सरकार विरोधी नारे लगाए। वहीं बीआरसी के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगें दुहराईं। कहा कि महज 1250 रूपये मासिक मानदेय हम रसोइयों के शोषण का परिचायक है। जो कुशल मजदूरों की बात तो दूर अकुशल मजदूरों की मजदूरी से भी कम है। इस संबंध में अध्यक्ष ने बताया कि जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं होती है। हमलोग अपना विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। वहीं शिवहर मुजफ्फरपुर पथ से गुजर रहे विधायक प्रतिनिधि राणा रणधीर ¨सह चौहान का रसोइयों ने घेराव कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया। इस दौरान श्री चौहान ने रसोइयों की मांग को जायज ठहराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नारी सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। वहीं आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान बेलसंड विधायिका सुनीता ¨सह चौहान के द्वारा रसोइयों के मानदेय वृद्धि संबंधित अन्य मांगों को विधानसभा उठाई जाएगी। ताकि रसोइयों को भी वाजिब हक उसे मिल सके। इस धरना प्रर्दशन के दौरान शिवहर मुजफ्फरपुर पथ पर जाम का आलम रहा। आवागमन बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। विधायक प्रतिनिधि श्री चौहान के समझाने बुझाने के बाद आवागमन सुचारू हो सका। मौके पर लाल साह, गायत्री देवी, कुसुम देवी, योगी, राज किशोर राय, रामप्रीत ¨सह, माला कुंवर, महेन्द्र पंडित, सुनैना देवी, रेखा देवी, फेकनी देवी सहित सैकड़ों रसोइया मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी