गया में हो सकता है संतोष झा का श्राद्धकर्म

संतोष झा के पैतृक गांव दैस्तियां में श्राद्धकर्म होने के बाद गया में भी श्राद्ध किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Sep 2018 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 05 Sep 2018 12:25 AM (IST)
गया में हो सकता है संतोष झा का श्राद्धकर्म
गया में हो सकता है संतोष झा का श्राद्धकर्म

शिवहर। संतोष झा के पैतृक गांव दैस्तियां में श्राद्धकर्म होने के बाद गया में भी श्राद्ध किया जाएगा। इस तरह की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।कहा गया है कि अस्वाभाविक परिस्थिति में मृत्यु पर गया में श्राद्ध का शास्त्रीय प्रावधान है। कर्मकांड विशेषज्ञ पंडितों से इस संबंध में मशविरा किया जा रहा है। जल्द ही इस ¨बदु पर निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि परिवार के लोगों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं हो रही है लेकिन दबी जुबान से इस तरह की चर्चा की जा रही है। इधर अभी गांव में लौकिक श्राद्ध कर्म की तैयारी की जा रही है। क्षतिग्रस्त घरों को मरम्मत एवं संपर्क सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। मंगलवार को पुरनहिया थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी दोस्तियां गांव पहुंचे जहां संतोष झा के पिता चंद्रशेखर झा से बातचीत की।

chat bot
आपका साथी