महायज्ञ के लिए निकली कलश शोभायात्रा

पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के चिरैया गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रागंण से श्रीविष्णु महायज्ञ सह सीताराम जप महायज्ञ का प्रारंभ विशाल कलशयात्रा के साथ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 02:04 AM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 06:32 AM (IST)
महायज्ञ के लिए निकली कलश शोभायात्रा
महायज्ञ के लिए निकली कलश शोभायात्रा

शिवहर। पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र के चिरैया गांव स्थित राम जानकी मंदिर प्रागंण से श्रीविष्णु महायज्ञ सह सीताराम जप महायज्ञ का प्रारंभ विशाल कलशयात्रा के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गाजे- बाजे के साथ दो सौ इकावन से अधिक कुंवारी कन्याएं कलश लेकर अदौरी गांव होते हुए बागमती नदी के तट पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। वहीं जलबोझी के बाद सीताराम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। इस शोभायात्रा को देखने को सड़क किनारे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ स्थल पर कन्याओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई थी। यज्ञ आयोजन समिति अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने बताया कि यह यज्ञ दस दिनों तक चलेगा। इस दौरान सीताराम नामधुन अनवरत जारी रहेगा। यज्ञ को भव्यता प्रदान करने के लिए जहां विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं आगंतुकों एवं साधु संतों के ठहरने की भी व्यवस्था की गई है। आज की शोभा यात्रा में पूर्व उप सरपंच वीरेन्द्र सिंह, प्रेमचंद्र मिश्र सहित आयोजन समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों की मुस्तैदी दिखी। वहीं आसपास के गांवों से भी बडी़ संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी