दलीय आधार पर सरपंच चुनाव के लिए मतभिन्नता

मुख्यालय के राजलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स स्थित पंच/सरपंच संघ कार्यालय में जिले के सरपंचों की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 12:50 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 12:50 AM (IST)
दलीय आधार पर सरपंच चुनाव के लिए मतभिन्नता
दलीय आधार पर सरपंच चुनाव के लिए मतभिन्नता

शिवहर। मुख्यालय के राजलक्ष्मी कॉम्प्लेक्स स्थित पंच/सरपंच संघ कार्यालय में जिले के सरपंचों की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविनय कुंवर ने की। इस दौरान बिहार पंच/ सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष आमोद कुमार निराला के निर्देश पर दलीय राजनीति के तहत पंचायत चुनाव पर विमर्श किया गया। लेकिन इस ¨बदु पर सभी सरपंच एवं पंच एकमत नहीं हो सके। बताया गया कि सरपंच पद की अपनी अलग गरिमा है। दलीय राजनिति के तहत चुनाव की स्थिति में समाज में टूट पैदा होने का खतरा है। वहीं वैसी स्थिति में जनप्रतिनिधि से लोगों का निर्यात के प्रति भरोसा नहीं रह जाएगा। जिलाध्यक्ष रामविनय कुंवर ने संघ के सभी सदस्यों को संघ की मजबूती के लिए काम करने पर बल दिया। वहीं जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ¨सह ने कहा कि सभी सरपंच वांछित कागजात प्रखंड कार्यालय में अविलंब जमा करा दें। सरपंच संघ की उक्त बैठक के माध्यम से डीएम से मांग की गई कि सचिव एवं न्यायमित्र की बहाली की जाए। ताकि बापू के पंचायती राज का सपना पूरा हो सके मौके पर सुगंध कुमार, जिला महासचिव अमित कुमार ¨सह एवं जिला उपाध्यक्ष विनोद राय को कार्यकारी सदस्य बनाया गया। वहीं पिपराही में 22 दिसंबर 18 को बैठक पर सहमति बनी। मौके पर संयोजक कैप्टन गगनदेव पासवान, सौकत अली, विनोद राय महासेठ, सुगंध कुमार सहित बड़ी संख्या में पंच/ सरपंच मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी