ठंड व घने कोहरेने बढ़ाई परेशानी

शनिवार को दूसरे दिन भी जिले में पछुआ हवा के बीच कोहरे एवं ठंड का कहर जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 12:33 AM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 12:33 AM (IST)
ठंड व घने कोहरेने बढ़ाई परेशानी
ठंड व घने कोहरेने बढ़ाई परेशानी

शिवहर। शनिवार को दूसरे दिन भी जिले में पछुआ हवा के बीच कोहरे एवं ठंड का कहर जारी रहा। जिसके कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। घने कोहरे के कारण लोगों को बाइक व साइकिल से भी सड़क पर निकलना मुश्किल सा रहा। वहीं सड़कों पर बड़े वाहनों में बस व ट्रकों के परिचालन में बाधा पहुंची। जबकि पूरे दिन पछुआ हवा के कारण कनकनी के साथ ठंड पूरे दिन लोगों को सताती रही। हालांकि, दोपहर बाद करीब दो बजे सूर्य देव ने दर्शन देकर लोगों काफी राहत दिए। वहीं इस ठंड में वृद्धि होने के कारण गर्म कपड़ों का बाजार आज दूसरे दिन भी गर्म रहा। वहीं लोगों को गर्म कपड़ों की खरीदारी करते बाजार में खूब देखा गया।

- रबी फसल को मिली है राहत

पिपराही प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में कनकनी के साथ बढ़ी ठंड के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया। हालांकि किसानों का कहना था कि यह ठंड इस बार काफी देर से क्षेत्र में पहुंचा है। लेकिन, इससे रबी फसल को थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं ठंड के करण सुबह में लोग घरों में दुबके रहे। पुरनहिया प्रतिनिधि के अनुसार हवा के झोके के साथ दूसरे दिन भी लोगों ने शीत लहर का एहसास किया। कड़ाके की शुरू हुई ठंड के कारण करीब दिन के 11 बजे तक लोगों का जनजीवन प्रभावित किए रखा। वही कोहरे से सड़कों पर वाहनों के परिचालन भी प्रभावित रहा। तरियानी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में दूसरे दिन भी ठंड का कहर जारी रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह में लोग घरों में दुबके रहे। वही सड़कों पर बाइक समेत अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

chat bot
आपका साथी