मौसम में आया बदलाव, सुबह की धुंध ने बढ़ाई परेशानी

बदलते परिवेश के साथ मौसम भी मानों बेपटरी सा हो गया है। आज सुबह छाए कुहासे को देखकर लोग अचंभित रह गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 11:36 PM (IST)
मौसम में आया बदलाव, सुबह की धुंध ने बढ़ाई परेशानी
मौसम में आया बदलाव, सुबह की धुंध ने बढ़ाई परेशानी

शिवहर। बदलते परिवेश के साथ मौसम भी मानों बेपटरी सा हो गया है। आज सुबह छाए कुहासे को देखकर लोग अचंभित रह गए। क्योंकि इस तरह के ²श्य अमूमन छठ पर्व के बाद देखने को मिलता था। अगात छाए सुबह की धुंध का आलम ये रहा कि वाहनों के परिचालन में भी दिक्कतें पेश आईं। लोग इस अचंभे पर चर्चा करने लगे। कहा कि अब प्रकृति भी भरोसेमंद नहीं रहा। वहीं ¨चता जताई कि बारिश नहीं होने से धान की फसल को ग्रहण लग चुका है वहीं आज का कोहरा न जाने क्या संकेत दे रहा है।

chat bot
आपका साथी