शिवहर में हाईवे पर चल रही नाव

बागमती नदी के जलस्तर में हल्की गिरावट के बावजूद जिले में बाढ़ का संकट बरकरार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
शिवहर में हाईवे पर चल रही नाव
शिवहर में हाईवे पर चल रही नाव

शिवहर। बागमती नदी के जलस्तर में हल्की गिरावट के बावजूद जिले में बाढ़ का संकट बरकरार है। बागमती नदी का पानी पिपराही व पुरनहिया के निचले इलाकों में फैला हुआ है। शिवहर-मोतिहारी स्टेट हाईवे पर बेलवा से नरकटिया तक तथा शिवहर-सीतामढ़ी हाईवे में कोला पुल के पास बाढ़ की पानी के तेज बहाव के कारण रविवार को लगातार चौथे दिन आवागमन पूरी तरह ठप रहा है। जबकि, कोला पुल के पास हाईवे पर नाव का परिचालन हो रहा है। वहीं लोग पानी हेलकर आवागमन करने को विवश है। इधर, रविवार को बागमती नदी के जलस्तर में हल्की कमी आई। डुब्बाघाट स्थित रेनगेज में 20 सेमी की गिरावट के साथ जलस्तर 62.15 मीटर दर्ज किया गया। यहां अब भी बागमती नदी खतरे के निशान से 0.87 सेमी उपर बह रही है। डीएम अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर अधिकारियों की टीम लगातार बाढ़ की स्थिति और तटबंधों पर नजर बनाए हुए है।

chat bot
आपका साथी