भाजपा ने मनाया अटल जी जयंती

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पिपराही मंडल के परसौनी बैज शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 126 एवं 127 पर बूथ अध्यक्ष श्रीराम पासवान की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 94 वें जन्म दिवस पर समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 11:20 PM (IST)
भाजपा ने मनाया अटल जी जयंती
भाजपा ने मनाया अटल जी जयंती

शिवहर। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पिपराही मंडल के परसौनी बैज शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 126 एवं 127 पर बूथ अध्यक्ष श्रीराम पासवान की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 94 वें जन्म दिवस पर समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भारत रत्न अटल जी देश ही नहीं विदेशों में भी उतने ही लोकप्रिय हैं। उनके उनके कार्यकाल में गरीबों के लिए अंत्योदय एवं अन्नपूर्णा योजना, चतुर्भुज स्वर्णिम योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना सहित कई योजनाओं के माध्यम से देश का सर्वांगीण विकास किया। जो अविस्मरणीय है। मौके पर भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार रजक, प्रवीण कुमार वर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज पांडेय एवं बूथ अध्यक्ष विकास पासवान, पंचायत संयोजक भैरव पंडित, बीएलए (2) राजेश कुमार, आनंदमोहन एवं राजदेव महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी