महंत हत्याकाड की जाच को पहुंची सीआइडी टीम

महंत हत्याकाड में पुलिसिया जाच की गति तेज हो गई है।

By Edited By: Publish:Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jun 2016 12:29 AM (IST)
महंत हत्याकाड की जाच को पहुंची सीआइडी टीम

शिवहर। महंत हत्याकाड में पुलिसिया जाच की गति तेज हो गई है। शुक्रवार को पटना से पुरनहिया पहुंची चार सदस्यीय सीआईडी की टीम ने अपनी जाच शुरु कर दी है। जाच में स्थानीय पुलिस की भी आवश्यकतानुसार सहायता ली जाएगी। टीम ने रामजानकी बड़ी मठ पुरनहिया में मौजूद दिनेश पाठक सहित अन्य से लंबी पूछताछ की। वहीं घटना के बारे मे बिंदूवार कई प्रश्न पूछे। घटना के बारे मे थानाध्यक्ष अशोक कुमार से भी जानकारी ली। इस दौरान पुअनि महेश कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी